dharma sangrah
✕

आजादी का 75वां जश्न मनाने के लिए जा सकते हैं भारत की इन खास जगहों पर

Webdunia
75th Amrit Mahotsav of Independence : इस बार भारतीय स्वतंत्रता दिवस का 75वां जश्न मनाया जाएगा। इस वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में भव्य पैमाने पर मनाया जा रहा है। जोर शोर से सभी जगहों पर तैयारियां पूर्ण हो गई है। यदि आप इस राष्ट्र उत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो देश की 10 प्रमुख जगहों पर जा सकते हैं।
 
1. लाल किला, दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के सामने भव्य परेड के साथ ही आकर्षक झांकियां निकाली जाती है।
 
2. अगस्त क्रांति मैदान, मुंबई : मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन होता है।
 
3. वाघा-अटारी बॉर्डर : भारत-पाक सीमा पर स्थित यह स्थान बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर इस बार की भव्यता देखने लायक होगी।
 
4. कारगिल युद्ध स्मारक, लद्दाख : यहां पर सेना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाना अद्भुत अनुभव होगा।  कारगिल युद्ध में लड़ने वाले सभी सैनिकों का नाम स्मारक के अंदर एक बलुआ पत्थर पर लिखे गए हैं।
 
5. पोरबंदर, गुजरात : महात्मा गांधी और सुदामा की जन्मस्थली पर कई किले और स्मारक हैं जो आप पोरबंदर में देख सकते हैं।
 
6. शौर्य स्मारक, भोपाल : दरअसल यह युद्ध स्मारक है जिसमें सभी भारतीय सैनिकों के नाम के शिलालेख हैं जो युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए हैं।
 
7. चंद्रशेखर आज़ाद पार्क, प्रयागराज : इलाहाबाद जिले अब प्रयागराज कहते हैं। चंद्रशेखर आज़ाद 1931 में इस पार्क में ब्रिटिश सैनिकों के साथ लड़े थे, जहां वे शहीद हो गए थे।
8. जैसलमेर की सीमा राजस्थान : यह राजस्थान के रेगिस्तान में भारत-पाक सीमा है। आप देशभक्ति की भावना महसूस करने के लिए इस सीमा पर जा सकते हैं।
 
9. चौरी चौरा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश : यहां पर सन 1922 में, भारतीय भीड़ ने ब्रिटिश सरकार की एक पुलिस चौकी के अन्दर 23 पुलिसकर्मियों को जला दिया था। 
 
10. साबरमती आश्रम, अहमदाबाद : साबरमती आश्रम को महात्मा गांधी ने स्थापित किया गया था। यहां पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बहुत ही सादगी और देशक्ति के भाव से संपन्न किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

अगला लेख