इन शहरों में वीकएंड को खुशनुमा बनाने के लिए ये हैं बेस्ट पॉइंट
यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ बिता सकते हैं सुकून और मस्ती भरे पल
Publish Date: Sat, 06 Jul 2024 (12:22 IST)
Updated Date: Sat, 06 Jul 2024 (12:32 IST)
Weekend Getaway
: अगर आप दिल्ली, मुंबई या कोलकाता में रहते हैं या इन शहरों में जा रहे हैं और वीकएंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये पॉइंट्स आपके लिए एकदम फिट रहेंगे। शहर से बस थोड़ी ही दूरी पर मजूद इन जगहों पर आप आसानी से पहुँच सकते हैं। सुकून के साथ आप यहां परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती का लुत्फ़ उठा सकेंगे।
मुंबई के पास ये हैं अनदेखे ठिकाने:
मुंबई के आसपास टूरिस्ट प्लेसेज की जब बात आती है तो अलीबाग, माथेरान और लोनावला का जिक्र ज़रूर होता है। लेकिन मुंबई के पास ऐसे कुछ अनदेखे ठिकाने भी मौजूद हैं, जो वीकएंड के लिए एकदम फिट हैं और जहां आपको एकांत और सुकून मिलेगा।
पुरुषवाड़ी :
मुंबई से मात्र चार घंटे की दूरी पर पुरुषवाड़ी गांव है। बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते हैं। अगर आप कुदरत के नज़दीक रहना पसंद करते हैं तो आपको पुरुषवाड़ी ज़रूर जाना चाहिए। यहां के हरे-भरे नजारे आपका दिल जीत लेंगे।
वर्सोली बीच:
मुंबई के जुहू और चौपाटी घूम-घूमकर थक चुके हैं तो वर्सोली बीच का रुख कर सकते हैं। इंडियन आर्मी का नेवेल बेस बन चुके इस बीच का साफ किनारा और शांत माहौल दिल लुभाने के लिए काफी है।
कलसुबी:
अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो कलसुबी की खूबसूरती किसी से भी कम नहीं है। यह महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 5400 फीट है। यहां आप हरी-भरी वादियों में ट्रेकिंग का मज़ा भी ले सकते हैं
दिल्ली के आस-पास कहां घूमें:
दिल्ली के आसपास घूमने की बात हो तो ऋषिकेश, मसूरी, शिमला या मनाली का नाम सबसे पहले आता है। आज हम आपको दिल्ली के पास मौजूद ऐसे दिलकश ठिकानों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा।
मोरनी हिल्स:
दिल्ली से महज पांच घंटे की दूरी पर मोरनी हिल्स मौजूद है, जो पंचकूला के बाहरी इलाके में स्थित हैं। यहां टिक्कर ताल फोर्ट, गढ़ी कोताहा फोर्ट और मासूमपुर फोर्ट देखने लायक ठिकाने हैं। इसके अलावा ठाकुर द्वार मंदिर तो किसी भी हाल में मिस नहीं करना चाहिए, जो 7वीं सदी की यादों को ताजा करता है।
जौलीकोट:
नैनीताल से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है जौलीकोट। बता दें कि इसी जगह स्वामी विवेकानंद और श्री अरबिंदो ने ध्यान लगाया था। जौलीकोट में कोलोनियल काल के कॉटेज बने हुए हैं, जिनमें रिटायर्ड ब्रिटिश आर्मी अफसर वॉरविक साहिब का बंगला बेहद मशहूर है। अगर एडवेंचर के शौकीन हैं तो आपको कालागढ़ टाइगर रिजर्व का रुख जरूर करना चाहिए। फैमिली ट्रिप के हिसाब से यह जगह एकदम परफेक्ट है।
कोलकाता के पास कहां घूमने जाएं?
जूनपुट:
कोलकाता के पास मिदनापुर जिले के जूनपुट के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। यह एक ऐसा बीच डेस्टिनेशन है, जो नेचर लवर्स को बहुत पसंद आता है। सफेद रेत वाला यह खूबसूरत बीच किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी है।
सोनाझुरी हाट:
आप सोनाझुरी हाट का रुख भी कर सकते हैं। यहां शनिवार बाजार में शांतिनिकेतन के कलाकार बाजार में शानदार चीजें बेचने के लिए आते हैं। यह बाजार हर शनिवार कोपई नदी के किनारे सजता है।
बड़ा मंगवा:
बड़ा मंगवा ऐसा ऑफबीट प्लेस है, जो दार्जिलिंग जिले में मौजूद है। यह ठिकाना भी वीकएंड के लिए बेस्ट साबित हो सकता है।