Publish Date: Wed, 19 Apr 2023 (19:04 IST)
Updated Date: Mon, 08 Apr 2024 (17:35 IST)
Summer travel tips : गर्मी की छुट्टियों में हर कोई घूमने फिरने के लिए लंबी दूरी का ट्रैवल करके अपनी मन पसंद के स्थान पर जाकर मौज मस्ती करता है। यदि आप भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं तो हमारे द्वारा बताए गए समट ट्रैवल टिप्स को जरूर आजमाएं। यह आपको न केवल गर्मी से बचाएगा बल्कि आपको सुरक्षित भी बनाए रखेगा।
1. ग्लूकोस : गर्मी के दिनों में ग्लूकोस का पैकेट या नींबू, शक्कर, नमक और सोडा जरूर साथ में रखें, क्योंकि शरीर को डिहाइड्रेडशन से बचाने के लिए यह जरूरी है। एक बाक्स में आप जरूरी दवाईयों के साथ ही ग्लूकोज और इलेक्ट्रोल के पैकेट जरूर रखें और साथ ही। जरूरी दवाइयों में बुखार, एलर्जी, सर्दी जुकाम, एसिडिटी, सिरदर्द आदि की टैबलेट रख लें।
2. सूती कपड़े : सूती कपड़े इन दिनों में सबसे बढ़िया होते हैं। कपड़े भी ढीले-ढाले पहनें। मोटे, पूरी तरह से टाइट व बंद गले के कपड़े पनहने से परेशानी हो सकती है।
3. सेंधा नमक और अजवाइन : यदि आपको पित्त की शिकायत रहती है तो अपने साथ सेंधा नमक और अजवाइन मिलाकर रखें। घुमने के बीच में दो-तीन बार खा लें।
4. हल्दी की गांठ और फिटकरी : अक्सर कहीं बाहर जाने पर पानी बदल जाता है। इससे बच्चों, महिला और बुर्जुर्गों की तबियत बिगड़ सकती है। इससे बचने के लिए अपने साथ उबला हुआ पानी जरूर ले जाएं। फिर सादे पानी में एक हल्दी की गांठ डालकर रख लें या एक फिटकरी का टुकड़ा रख लें जो पानी को साफ करता है।
5. वेट वाइप्स : गर्मी में पसीना और घबराहट से दूर रहने के लिए वेट वाइप्स या गीला कपड़ा भी अपने पास रखें और समय-समय पर त्वचा पर लगाते रहें। आप चाहें तो सिर पर भी गीला कपड़ा लपेट सकते हैं।
6. प्याज : लू से बचने के लिए एक प्याज अपने पॉकेट या पर्स में लपेटकर रखें। इसे बार-बार सूंघने से लू नहीं लगेगी।
7. कैरी का पना : कच्चे आम को उबालकर ठंडा कर लें और ठंडे पानी में इसके पल्प को मैश करके छान लें। थोड़ी-सी हींग, सौंफ और जीरा भूनकर पीस लें। सूखा पुदीना, शकर, काला और सेंधा नमक इस शरबत में मिलाएं। इस शरबत को बाहर जाने से पहले पी लेने से लू नहीं लगेगी या डेस्टिनेशन पर पहुंच कर पी लें।
8. छाछ : दही या छाछ का सेवन भी गर्मी दूर रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है। बाहर का मसालेदार खाना खाने से हमेशा बचें। सफर में हमेशा सादा खाना खाएं और ठंडी चीजों का सेवन करते रहें।
9. छाता : गर्मी में तेज धूप से बचने के लिए छाता जरूर रखें। बाजार में गर्मी से बचने के लिए अगल तरह के छाते मिलते हैं।
10. ये भी रखें साथ में : पोर्टेबल चार्जर, दो मोबाइल रखें, ड्राई फूड, मौसम के हिसाब अतिरिक्त कपड़े, मोजे, चप्पल, फेस कवर, ग्लव्स (धूप से बचने के लिए), सनस्क्रीन, सनग्लास एण्ड हैट, स्मार्ट वॉच, रिचार्जेबल टॉर्च, पानी की बोतल आदि। जरूरी हो उतने ही कपड़े और सामान बैग में पैक करें। दो बैग से ज्यादा नहीं होना चाहिए।