जानिए पोलैंड में भारतीय टूरिस्ट ले सकते हैं किन जगहों का मज़ा
भारतीयों के लिए क्या हैं पोलैंड के प्रमुख आकर्षण
Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
Poland Tourist Places: भारत के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी ने विगत दिनों पहली बार पोलैंड की यात्रा की। 45 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत के किसी प्रधानमंत्री ने पौलेंड का दौरा किया। वैसे भारत और पौलेंड के रिश्ते हमेशा प्रगाढ़ रहे हैं। पोलैंड मध्य यूरोप का एक छोटा सा देश है। पोलैंड की कला-संस्कृति बहुत समृद्ध है। यहां महलों की खूबसूरती के साथ यहां की ऐतिहासिक धरोहरें और मनोरम प्राकृतिक विरासत देखने वालों को आकर्षित करती है। पोलैंड के गांवों से लेकर यहां के शहरों में आपको इसकी झलक देखने को मिल जाती है।
सबसे पहले कहां जाएं
अगर आप टूरिस्ट हैं और घूमने के लिए पोलैंड जा रहे हैं तो सबसे पहले पोलैंड की राजधानी वारसॉ जा सकते हैं। पोलैंड के कई बड़े शहरों में से एक वारसॉ में घूमने के लिए कई जगहें हैं। यहां कई ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा बेहद सुंदर महल भी हैं। विज्ञान पर आधारित कई शानदार म्यूजियम भी हैं।
वारसॉ में चित्रकार जोज़ेफ़ मेहोफ़र द्वारा बनाया गया स्ट्रेंज गार्डन है, जिसे वारसॉ में नेशनल म्यूजियम के संग्रह की सबसे लोकप्रिय पेंटिंग्स में से एक माना जाता है। यह पेंटिंग पोलिश ग्रामीण इलाकों में घने, मध्य जुलाई के मौसम को पूरी तरह से दर्शाता है।
यहां भी जा सकते हैं टूरिस्ट
पोलैंड में वारसॉ के अलावा दूसरा शहर क्राको है। घूमने के लिहाज से ये दुनियाभर के टूरिस्टों की पहली पसंद है। यहां पर टूरिस्टों को पोलैंड के इतिहास को समझने के लिए बहुत दिलचस्प तथ्य मिल जाते हैं। यहां विल्लिज़्का साल्ट माइन, वावेल रॉयल कैसल, द क्लॉथ हॉल और सेंट मैरी बेसिलिका हैं। इसके अलावा यूनेस्को के धरोहर में शामिल पोलैंड के खूबसूरत शहरों में से एक है माल्बोर्क। यह शहर अपने यहां के महलों, चर्चों के लिए जाना जाता है।
इस शहर में आप माल्बोर्क कैसल म्यूजियम, डायनासोर पार्क, जम्पी पार्क का आंनद परिवार संग उठा सकते हैं। घूमने के बाद जब आपको भूख लगे तो इसके लिए आप ग्दान्स्क कोस्ट काफी हाउस जा सकते हैं। यहां आपको लजीज व्यंजन खाने को मिलेंगे।
भारत से पोलैंड का है बहुत पुराना रिश्ता
कहा जाता है कि 16वीं सदी में पोलैंड के व्यापारी समुद्री रास्ते की खोज में पहली बार भारत आए थे। भारत आने के दौरान यहां की कला-संस्कृति से इन्हें प्यार हो गया। यही वजह है कि पोलैंड में आज भी कला-संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर की झलक गांव से लेकर शहरों तक दिखाई दे जाती है।