Publish Date: Fri, 23 Aug 2024 (12:15 IST)
Updated Date: Fri, 23 Aug 2024 (12:26 IST)
Poland tours and travels: पोलैंड यूरोप महाद्वीप के बीच में बसा हुआ एक बहुत ही सुंदर और आकर्षक देश है। पोलैंड में 17 जगहें हैं जो यूनेस्को की विश्व धरोहर हैं और करीब 23 राष्ट्रीय उद्यान हैं। पोलैंड अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और ऐतिहासिक स्थलों के कारण जाना जाता है। पोलैंड में ऊंची-ऊंची पर्वत मालाएं, बहुत सारे फेमस रिसॉर्ट्स और बाल्टिक सागर जैसे मनमोहक स्थल है। पोलैंड में कई खूबसूरत समुद्री तट, पर्वत, वन, रेगिस्तान और झीलें हैं। पोलैंड की राजधानी वारसा है।
पोलैंड में घूमने के लिए शीर्ष स्थान
1. अद्भुत मुख्य बाजार चौक
2. ऑशविट्ज़-बिरकेनौ स्मारक और संग्रहालय
3. क्राको पुराना शहर
4. शाही महल
5. पोलिश यहूदियों के इतिहास का संग्रहालय
6. संस्कृति और विज्ञान का महल
7. विस्तुला नदी तट
8. ओस्ट्रोव टुम्स्की
9. रयनेक
10. शाही महल
11. बियालोविज़ा वन
12. विलिज़्का नमक खान
13. बाइडगोस्ज़क
14. ग्दान्स्क
15. मालबोर्क
16. क्रुक्ड फॉरेस्ट
17. बिज़्ज़ेडी पहाड़ियाँ
18. मोरस्की ओको झील
20. बियालोविज़ा नेशनल पार्क
21. बेस्किड विस्पोवी
22. कास्प्रोवी विएर्च
23. मसूरियन लेक्स डिस्ट्रिक्ट
24. स्लोविंस्की नेशनल पार्क
25. ईगल्स नेस्ट्स लैंडस्केप पार्क
26. रुडावी जानोविकी
27. बोरी तुचोल्स्की
28. रोज़्टोज़े नेशनल पार्क
कैसे पहुंचे : पोलैंड की राजधानी वारसा है। पोलैंड देश जाने के लिए भारतीयों को वीजा की आवश्यकता होती है। यह वीजा अधिकतम 90 दिनों तक मान्य रहता है। वीजा मिलने के बाद आप विमान के द्वारा वारसॉ फ्रेडरिक चोपिन एयरपोर्ट, टोविस एयरपोर्ट और जॉन-पॉल प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट में से किसी पर भी पहुंचकर पहुंचकर पोलैंड घूमने का प्लान बना सकते हैं। नई दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, कोच्चि आदि से आसानी से आपको नियमित रूप से फ्लाइट मिल जाएगी।