भारत में इन जगहों पर घूमने जाने का है मन तो जरूरी है परमिट
जानिए देश में किन जगहों पर परमिट के बिना इंट्री नहीं मिलती
Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
How to get Inner Line Permit
भारत में इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है। कई लोग गर्मी से बचकर ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, ऐसे में जानना ज़रूरी है कि भारत में कुछ जगहें ऐसी हैं जहाँ पर घूमने के लिए इनर लाइन परमिट के बिना इंट्री नहीं मिलती।
किन जगहों पर इनर लाइन परमिट जरूरी है?
अरुणाचल प्रदेश: यदि आप अरुणाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और अनोखी संस्कृति देखने के लिए उत्सुक हैं तो पहले आईएलपी जरूरी है। तवांग मठ, मेचूका घाटी और नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान जैसे स्थानों पर जाने के लिए ILP लेना जरूरी है।
नगालैंड: नगालैंड की यात्रा के लिए भी इनर लाइन परमिट की आवश्यकता होती है। कोहिमा, डिमापुर, मोकोकचुंग, वोखा, मॉन, फेक, और किफिरे जैसी जगहों पर जाने के लिए ILP जरूरी है।
मिजोरम: मिजोरम में भी प्रवेश के लिए आईएलपी आवश्यक है।
मणिपुर: मणिपुर के कुछ हिस्सों में भी इनर लाइन परमिट ज़रूरी होता है।
लद्दाख (जम्मू और कश्मीर): यहां कुछ क्षेत्रों में, विशेषकर सीमावर्ती इलाकों में, इनर लाइन परमिट ज़रूरी है।
सिक्किम: यदि आप लाचुंग, त्सोंगमो झील और नाथुला दर्रे जैसी जगहों पर घूमने जाना चाहते हैं तो इन जगहों के लिए आपको परमिट लेना होगा।
इनर लाइन परमिट के लिए कैसे अप्लाई करें?
इनर लाइन परमिट के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं।
ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका:
-
संबंधित राज्य की सरकारी वेबसाइट पर जाएं।
-
फॉर्म में आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, यात्रा की तारीखें, और यात्रा का उद्देश्य भरें।
-
पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट) और फोटो अपलोड करें।
-
ऑनलाइन माध्यम से परमिट फीस जमा करें।
-
परमिट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें।
ऑफलाइन अप्लाई करने का तरीका
-
संबंधित राज्य के पर्यटन कार्यालय या डीसी ऑफिस जाएं।
-
इनर लाइन परमिट का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
-
फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
-
कार्यालय में परमिट फीस जमा करें।
-
फॉर्म जमा करने के बाद परमिट प्राप्त करें।