Publish Date: Thu, 13 Feb 2025 (18:07 IST)
Updated Date: Fri, 14 Feb 2025 (10:54 IST)
Forts in Maharashtra: छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के शानदार इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनका जीवन शौर्य और वीरता की मिसाल हैं। महाराष्ट्र में ऐसे कई किलें हैं जो छत्रपति शिवाजी महाराज के समय और जीवन से जुड़े हैं। अगर आप इतिहास में रूचि रखते हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े स्थलों को देखना चाहते हैं तो इन किलों का भ्रमण एक शानदार अनुभव हो सकता है। आइए जानते हैं उन किलों के बारे में जिनका सीधा संबंध छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से है।
शिवनेरी किला
शिवनेरी किला महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है। माना जाता है कि यहीं पर छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। यह किला मराठा साम्राज्य का गढ़ रहा है। यहां आप शिवाजी महाराज के बचपन और युवावस्था के बारे में जन सकते है। किले के अंदर माता जीजाबाई का मंदिर भी है। यहां किले की दीवारों पर चढ़ने और प्राचीन इमारतों को देखने में अलग ही रोमांच का अनुभव होगा।
रायगढ़ किला
विजयदुर्ग किला महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित है। यह किला समुद्र के किनारे बना हुआ है और समुद्र से घिरा हुआ है। इस किले ने मराठा साम्राज्य को कई युद्धों में विजय दिलाई थी। किले के अंदर कई गुप्त सुरंगें और गुफाएं हैं। यहां समुद्र के किनारे घूमने और किले की खूबसूरती का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
About Writter
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें