Publish Date: Sat, 02 May 2009 (12:06 IST)
Updated Date: Sat, 02 May 2009 (12:05 IST)
वर्ष 1980 में सुदिनी जयपाल रेड्डी को जनता पार्टी के टिकट पर आंध्रप्रदेश की मेडक संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के विरुद्ध चुनाव लड़वाया गया था। उन्हें आपात काल का विरोध करने के लिए कांग्रेस से निलंबित भी किया गया था।
वही जयपाल रेड्डी आंध्रप्रदेश के चेवेला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इससे पहले वे राज्यसभा में रहे। जद यू के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते और फिर से कांग्रेस के साथ आए। चेवेला से इस बार लोकसभा के लिए उनका पाँचवां चुनाव होगा।