Publish Date: Sat, 02 May 2009 (12:30 IST)
Updated Date: Sat, 02 May 2009 (12:28 IST)
भाजपा नेता अर्जुन मुंडा मात्र 35 वर्ष की आयु में झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए थे। 5जनवरी, 1968 को जमशेदपुर के खरंगझार में जन्मे अर्जुन ने अस्सी के दशक से अपनी राजनीति शुरू की थी। उस समय झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में पृथक झारखंड का आंदोलन चल रहा था।
वर्ष 1995 में वे पहली बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे। वर्ष 2000 में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी ने इस बार उन्हें जमशेदपुर से लोकसभा के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।