Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वतंत्रता दिवस पर जानिए 2019 में क्या कहते हैं भारत के सितारे

Advertiesment
15 august jyotish
15 अगस्त 2019 (गुरुवार) की कुंडली देखें तो इस वर्ष देश में सभी क्षेत्रों में अच्छी उन्नति होगी और वह विश्व के पटल पर सर्वोपरि बनकर उभरेगा। विज्ञान के क्षेत्र में नए आविष्कार होंगे। चिकित्सा के क्षेत्र में भी नई तकनीक आएगी व हमारा देश कई नए संशोधन के साथ आगे बढ़ेगा।
 
महिला वर्ग मध्यम उन्नति करेगी फिर भी कई क्षेत्रों में पुरुष वर्ग से वे आगे रहेंगी। बालकों का विकास होगा। विद्यार्थी वर्ग की नई तकनीकी में उन्नति होगी।
 
भारत में वर्तमान सरकार को शासन चलाने में विरोधी पक्ष से तकलीफ आएगी व विरोध का सामना करना पड़ेगा, परंतु सूर्य व राहु की स्थिति से सरकार बहुत मजबूत रहेगी एवं अधिकतर फैसले देशहित में होंगे। व्यापार क्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी। देश में आतंक पर लगाम लगेगी। धीरे-धीरे आंतरिक झगड़ों पर सुधार होगा।
 
 
सोना, तुवर दाल, पीतल, पंच धातु, किशमिश, चारौली, मनुक्का, चना व लोहे में तेजी रहेगी। चांदी, चावल, साबूदाना, मूंग, मसूर, उड़द, तांबा, गेहूं के भावों में मंदी फिर तेजी रहेगी। अन्य वस्तुओं के भाव मध्यम बने रहेंगे।
 
इस वर्ष रबी व खरीफ दोनों फसलें अच्छी रहेंगी। भारत के उत्तर के प्रदेशों में कष्ट रहेगा। प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि हो सकती है। पूर्व के प्रदेशों में आंतरिक झगड़े रहेंगे। दक्षिण के प्रदेशों में देशविरोधी लक्षण दिखाई देंगे एवं पश्चिम के प्रदेशों में बाहरी ताकतों असर दिखाई देगा जिसका समर्थन स्थायी नागरिकों द्वारा होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

8 दिन तक गले में फंसे रहे नकली दांत, निकलने लगा खून