प्यारे वतन के लिए

शशीन्द्र जलधारी

Webdunia
जानो-दिल कुर्बान है, मादरे हिन्द के अमन के लिए।
कस ली है कमर हमने आतंकियों के शमन के लिए॥

जननी से भी बढ़कर हमें है मुहब्बत भारत भूमि से।
इसकी खातिर हंसते-गाते चढ़ गए शहीद सूली पे।

भारत मां की अस्मत पर न उठने देंगे गलत निगाह,
हिफाजत में कटा देंगे सर, प्यारे वतन के लिए।
जानो-दिल कुर्बान है.....

भिन्ना जाति-भिन्न धर्म के खिलते हैं फूल यहां।
इतना सुन्दर मुल्क है दुनिया में और कहां?

उजड़ने न देंगे कभी ये सुन्दर गुलों की क्यारियां,
बहा देंगे हर कतरा खूं का इस बागे-चमन के लिए।
जानो-दिल कुर्बान है.....

सबसे अनूठी है भारत की तहजीब औ" रवायत।
सदा इस पर रही है रब की नेमत औ" इनायत।

हिन्दोस्तां को बनाएंगे हम दुनिया का सिरमौर,
हर इक शख्स जुटा है यहां इस सपन के लिए।
जानो-दिल कुर्बान है.....

नुक्स कभी न आने देंगे हिन्दोस्तां की शान में।
जिसको भी आना हो वो आ जाए मैदान में।

हम अगर जो बिगड़े तो फिर एक ही आन में,
लाखों तरसेंगी लाशें खुद अपने कफन के लिए।
जानो-दिल कुर्बान है.....

अवाम को नाज है अपने प्यारे तिरंगे पर।
मरने को तैयार हैं हम इसकी आनो-बान पर।

इसके फहराने से होता ऊंचा मस्तक हर एक का,
ख्वाब में भी सोच न सकते हम इसके पतन के लिए।
जानो-दिल कुर्बान है.....
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

पार्टनर के लिए 20 बेहतरीन रोमांटिक गुड मॉर्निंग लव शायरी और कोट्स

भारत में कैसे आता है मॉनसून? समझिए बारिश का पूरा विज्ञान

ओवरथिंकिंग को कम कर सकते हैं ये फूड्स, जानें फायदे

हर आदमी को पता होनी चाहिए दिल के दौरे की ये शुरुआती निशानियां

बरखा की बूंदों में भीगी ये शायरी पढ़ कर दिल हो जाएगा तरोताजा