अपना प्यारा हिन्दुस्तान

मदनमोहन व्यास

Webdunia
इस महान भारत की संस्कृति का यह गौरव गान है।
न्याय-नीति का पालक अपना प्यारा हिन्दुस्तान है।।
जहाँ सृष्टि निर्माण हुआ था वर्ष करोड़ों पहले,
भारत के ज्ञानी विज्ञानी थे नहले पर दहले,
शून्य, शब्द, आकाश अंक से परिचित किया जगत को,
आगत की कल्पना हुई, माना आधार विगत को,
सब निष्पक्ष ज्ञानियों को इस भारत की पहचान है।
न्याय-नीति का पालक अपना प्यारा हिन्दुस्तान है। ।

सत्ता के हित युद्ध नहीं करते अपने अवतार कभी,
हो अनीति, अन्याय, अपहरण, उन्हें नहीं स्वीकार कभी,
बड़े भाई से लिया राज्य तो छोटे भाई को दिया,
सोने की लंका से रत्तीभर सोना भी नहीं लिया,
श्रीराम निस्पृहता के साक्षी वेद पुराण हैं।
न्याय-नीति का पालक अपना प्यारा हिन्दुस्तान है। ।

ऐसा ही व्यवहार कंस शिशुपाल आदि के साथ हुआ,
जीता जो सिंहासन उनके परिवारों के हाथ दिया,
अगर चाहते कृष्णचंद्र तो बन जाते खुद ही सम्राट,
जिनके इंगित पर निर्भर थे चक्रवर्तियों के सब ठाठ,
सब शस्त्रों से बढ़कर जिनकी बाँसुरियों की तान है।
न्याय-नीति का पालक अपना प्यारा हिन्दुस्तान है।।

त्यागा राज्य तपस्वी गौतम महावीर भी आ गए,
सत्य अहिंसा करुणा के स्वर अंतरिक्ष में छा गए,
सबका स्वागत किंतु देश की रक्षा पंक्ति सशक्त थी,
हमलावर मेहमूद गौरी को सत्रह बार शिकस्त दी,
सज्जन को हम दूध-शकर, दुर्जन के लिए कृपाण हैं।
न्याय-नीति का पालक अपना प्यारा हिन्दुस्तान है।।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

पार्टनर के लिए 20 बेहतरीन रोमांटिक गुड मॉर्निंग लव शायरी और कोट्स

भारत में कैसे आता है मॉनसून? समझिए बारिश का पूरा विज्ञान

ओवरथिंकिंग को कम कर सकते हैं ये फूड्स, जानें फायदे

हर आदमी को पता होनी चाहिए दिल के दौरे की ये शुरुआती निशानियां

बरखा की बूंदों में भीगी ये शायरी पढ़ कर दिल हो जाएगा तरोताजा