Hanuman Chalisa

08 मई : अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस, जानें 5 खास बातें

WD Feature Desk
बुधवार, 8 मई 2024 (09:37 IST)
World Red Cross Day 
 
HIGHLIGHTS
 
• अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस कब है।
• भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी क्या है।
• विश्‍व रेड क्रॉस क्यों मनाया जाता है। 
 
1. World Red Cross Day : आज विश्व रेडक्रॉस दिवस है। यह दिन प्रतिवर्ष 08 मई को 'अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस' के रूप में मनाया जाता है। रेडक्रॉस एक स्वयंसेवी संस्था के रूप में जानी जाती है, जो देश के किसी भी भाग में हुए प्राकृतिक/ मानवीय आपदा के शिकार लोगों को बचाने और उन्हें राहत पहुंचाने में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 
 
2. यह दिन यानी अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस 'रेडक्रॉस' के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन पर मनाया जाता है। हेनरी ड्यूमेंट के प्रयासों से सन् 1864 में जेनेवा समझौते के जरिए अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस मूवमेंट की स्थापना हुई थी। तथा हेनरी ड्यूमेंट को पहला नोबेल शांति पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। 
 
3. वर्तमान समय और परिस्थितियों में देखें तो रेडक्रॉस की भूमिका केवल युद्ध के दौरान रोगी और घायल सैनिकों, युद्ध करने वालों और युद्धबंदियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और उचित उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं रह गया है, बल्कि उनका दायित्व का दायरा और अधिक बढ़ गया है।

पिछले कुछ सालों के दौरान आई प्राकृतिक आपदाएं, भयंकर बाढ़ और सुनामी लहरों के तांडव तथा कैटरीना तूफान के दौरान और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस ने जो भूमिका निभाई उससे उसका महत्व और अधिक बढ़ गया है। अत: इस तरह की संस्थाओं में जो स्वयंसेवक होते हैं, उनसे हम सभी लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
 
4. पूरे विश्व में हर साल आज का दिन 'अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस' के रूप में मनाया जाता है और जहां तक भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का सवाल है, इसकी स्थापना सन् 1920 में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अधिनियम के तहत की गई थी और उसके नौ साल बाद इसकी गतिविधियों को ध्यान में रखकर अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस आंदोलन ने इसे अपनी मान्यता दी।

वर्तमान समय में आज की विकट परिस्थितियों में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस जैसी संस्था पूरे विश्व की जरूरत बन गई है, जो आपदा के समय भरोसेमंद दोस्त की तरह मदद का हाथ बढ़ाती है। 
 
5. यह संस्था जिस प्रकार रक्त एकत्रित करने और उसको जरूरतमंद लोगों को समय पर पहुंचाने में जो विशेष कार्य कर रही है, वह किसी से छिपा नहीं है। यह संस्था लोगों को रक्तदान की प्रेरणा देती है, ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें। यह स्वयं शिविर लगाकर हर साल बड़ी मात्रा में खून को एकत्र करने का काम भी करती है, ताकि जरूरत के समय किसी प्रकार की कमी न रहें।

आज दुनिया के किसी भी जगहों पर प्राकृतिक या मानवीय आपदा में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की टीम सबसे पहले पहुंच कर राहत कार्य में जुट जाती है। और दुनिया भर में शांति और सौहार्द के प्रतीक के रूप में जानी जा रही हैं, क्योंकि इस संस्था ने अपने कर्मठ, समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवकों के माध्यम से विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

अगला लेख