Hanuman Chalisa

Republic Day Wishes 2025 : भारत की विविधता, एकता और लोकतंत्र को दर्शाने वाले 10 देशभक्ति कोट्स

जानिए भारतीय संविधान और गणतंत्र के महत्व को उजागर करने वाले विचार, जो हर सुनने वाले को प्रेरित करेंगे।

WD Feature Desk
शनिवार, 25 जनवरी 2025 (09:05 IST)
26 January Slogans in Hindi : गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन न केवल हमारे संविधान की ताकत को दर्शाता है, बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों की भी पुष्टि करता है।
 
गणतंत्र दिवस पर लेख, भाषण या निबंध में अगर सही और प्रेरणादायक उद्धरण जोड़े जाएं, तो उसका प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। यहां 10 बेहतरीन उद्धरण दिए गए हैं, जो गणतंत्र दिवस के निबंध और भाषण को और भी रोचक और प्रभावशाली बनाएंगे।
 
1. हमारे संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है। - डॉ. भीमराव अंबेडकर
 
2. संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, यह स्वतंत्रता का प्रतीक है। - नेल्सन मंडेला
 
3. गणतंत्र दिवस पर हम सबके साहस का संचार हो, इसी दिशा में हम सबके यश का विस्तार हो।
 
4. गणतंत्र दिवस बने हमारी प्रेरणा का आधार, लोकतंत्र की परिभाषा को जानें ये सारा संसार।
 
5. देशभक्ति केवल एक दिन की भावना नहीं है, यह हर दिन का आदर्श होना चाहिए।
 
6. गणराज्य के इस प्यारे दिन पर, हर भारतीय कहे गर्व से - मैं लोकतंत्र की जननी हूं, मैं भारत हूं। 
 
7. ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरों धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का, बस जियो वतन के नाम।
 
8. संविधान वह दीप है, जो राष्ट्र को प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर ले जाता है।
 
9. देश की ताकत उसकी जनता में है, उनके अधिकारों और कर्तव्यों में है।
 
10. वतन की मोहब्बत में खोए हैं हम, गणतंत्र दिवस पर दिल से बोले, 
जय हिंद, जय हम। इस दिन की शान में कुर्बान हैं हर दम, मेरा भारत महान। 
ALSO READ: किसे मिला था पहला भारत रत्न, जानिए इस सम्मान से जुड़े नियम

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

योगा दिवस 2026: सेहतमंद बने रहने के लिए करें ये 5 शानदार योगासन

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

अयोध्या के श्री रामलला मंदिर पर लोभ का साया

Yoga Day 2026: डिप्रेशन और माइग्रेन से राहत दिला सकते हैं ये 5 योगासन, जानिए सही तरीका

Fathers Day 2026: फादर्स डे 2026: हर पिता की कहानी देती है जीवन का बड़ा सबक

अगला लेख