Hanuman Chalisa

किडनी फेल होने के पहले पेशाब में नजर आते हैं ये 3 खास लक्षण

WD feature Desk
गुरुवार, 14 मार्च 2024 (11:25 IST)
World Kidney Day 2024: विश्व किडनी दिवस हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिन 14 मार्च को मनाया जा रहा है। किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो हमारे शरीर में में स्थित हानिकारक अपशिष्ट उत्पादों और विषैले कचरे को बाहर निकालना और शरीर में पानी, तरल पदार्थ, खनिजों का नियमन करना है। यानी किडनी पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के उचित संतुलन को बनाए रखने में मदद करती हैं। किडनी के खराब होने या फेल होने के 3 प्रमुख लक्षण हैं।
ALSO READ: विश्व किडनी दिवस 2024: कब, क्यों मनाया जाता है यह दिन, जानें इतिहास, उपचार और 2024 की थीम
1. पेशाब की मात्रा में बदलाव होना यानी पेशाब कम आना या बार बार आना। बार-बार पेशाब आने के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। इसलिए यदि यह लक्षण नजर आए तो डॉक्टर से संपर्क करें।
 
2. पेशाब का रंग बदल जाना खासकर हल्की या गहरी पेशाब, या लाल रंग की पेशाब आना। कई बार पानी की कमी से भी पेशाब का रंग बदल जाता है। इसलिए यदि यह लक्षण नजर आए तो डॉक्टर से संपर्क करें।
 
3. पेशाब में झाग आना और जलन होना। हालांकि झाग आने का कारण शुगर भी हो सकता है। इसलिए यदि यह लक्षण नजर आए तो डॉक्टर से संपर्क करें।
अन्य लक्षण को भी न करें नजर अंदाज:-
 
1. चेहरे पर सूजन आना, खासकर पैर, टखने, कलाई, या आपकी आंखों के आसपास है।
 
2. बार बार जी मिचलाना या उल्टी होने जैसा होना। सांस लेने में दिक्कत।
 
3. ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ जाना।
 
4. बार बार खून की निरंतर कमी होते जाना साथ ही कमजोरी और थकान महसूस होना।
ALSO READ: किडनी में स्टोन होने के 10 कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां
5. रूखी और खुजलीदार त्वचा हो जाना।  
 
6. भूख में लगातार कमी होना।
 
7. पीठ, बाजू या कमर में दर्द बना रहना।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

योगा दिवस 2026: सेहतमंद बने रहने के लिए करें ये 5 शानदार योगासन

Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

अगला लेख