rashifal-2026

आम की पत्तियों की चाय बनाकर पीने से होंगे बेहतरीन सेहत लाभ, जरूर पढ़ें

Webdunia
आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होते है। यहां तक कि आम की पत्तियां भी गुणों से भरपूर होती है।
 
आइए, जानते हैं आम की पत्तियों के बेहतरीन घरेलू नुस्खे -
 
1 आम की कोमल पत्त‍ियां सबसे ज्यादा लाभप्रद होती है। इन पत्तियों में बहुत सारे विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें मौजूद मंगिफेर्न नामक पदार्थ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
 
2 वेरीकोज वेन्स से नि‍जात पाने के लिए आम की पत्तियों को पानी में उबालकर इसकी चाय बनाएं और इस चाय को पिएं। इसमें अमरूद, पपीता या आम कर रस मिलाकर भी पी सकते हैं।
 
3 उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए भी आम के पत्तों की चाय एवं इसके उबले हुए पानी से नहाना काफी फायदेमंद होता है।
 
4 अगर बार-बार हिचकियां आती हों, तो आम की पत्त‍ियों को जलाकर इसका धुंआ लेना लाभकारी है। इसके अलावा आम की पत्त‍ियों को उबालकर इससे गरारे करना भी फायदेमंद है।
 
5 डायबिटीज के रोगियों के लिए आम के सूखे पत्तों का पाउडर बेहद फायदेमंद होता है, पर ये पत्त‍ियां छायां में सुखाई गई हों। इसके अलावा आम के पत्तों को रातभर पानी में भिगोकर इस पानी का सेवन भी लाभदायी है।
 
6 जले हुए स्थान पर आम के पत्तों की राख का इस्तेमाल घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।
 
7 अस्थमा, मसूढ़ों में दर्द एवं पथरी के लिए भी आम की पत्तियां फायदेमंद है। इसके गरारे करना एवं इसकी राख को मसूढ़ों पर लगाने से आराम मिलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

वंदे मातरम्: फुल लिरिक्स, अर्थ और इतिहास की पूरी जानकारी

जयंती विशेष: स्वामी दयानंद सरस्वती के बारे में 10 अनसुनी बातें

अगला लेख