कम उम्र में ही सफेद दाढ़ी से शर्मिंदा होना पड़ता है? तो आजमाएं ये 6 उपाय

Webdunia
इन दिनों असमय बालों की सफेदी एक आम समस्या है। सिर के बालों को तो युवा जैसे-तैसे  कलर कर लेते हैं लेकिन लड़कों की समस्या और बढ़ जाती है, जब उनकी दाढ़ी पर भी सफेद  बाल उगने लगते हैं। कम उम्र में दाढ़ी पर भी सफेद बाल आने से उम्र ज्यादा लगने लगती है जिससे युवाओं का आत्मविश्वास भी कम होता है। ऐसे में यदि आपको कुछ ऐसे उपाय मालूम  चल जाएं जिससे कि आपकी दाढ़ी के बाल वापस काले आने लगें तो आपको उन्हें जरूर  आजमाना चाहिए।
 
आइए, हम आपको बताते हैं दाढ़ी के बालों को काला करने के कुछ आसान से उपाय- 
 
1. कड़ी पत्ते का पानी बालों को काला करने में काफी मदद करता है। आप कड़ी पत्तों को थोड़े  से पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को ठंडा करके छानें और अब पीएं। ऐसा नियमित करने से  फायदा होगा।
 
2. दो चम्मच प्याज का रस लें, इसमें पुदीने की पत्तियों को मिला लें। आधा कटोरी अरहर की  दाल और आलू को पीसकर इन सभी का पेस्ट बना लें। अब इसे दाढ़ी के बालों में लगाएं, इससे  फायदा होगा।
 
3. गाय के दूध से बने मक्खन को दाढ़ी के बालों पर रोज मालिश करें। इससे दाढ़ी का कालापन  बना रहता है।
 
4. आधा कटोरी कच्चे पपीते को पीसकर इसमें चुटकी भर हल्दी और 1 चम्मच एलोवेरा का  ज्यूस मिला लें। अब इसे दाढ़ी पर लगाने लगाएं।
 
5. फिटकरी को पीसकर इसका पाउडर बना लें, इस पाउडर में गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट  को दाढ़ी पर लगाएं।
 
6. आंवले को हमेशा से बाल सफेद होने पर अबसे पहले याद किया जाता रहा है। आप लगातार  1 महीने तक आंवले का रस पीएं, इससे भी आपको फायदा मिलेगा।

ALSO READ: सिर की रूखी त्वचा में डैंड्रफ़ से परेशान हैं तो जरूर आजमाएं ये घरेलू उपाय
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सेब खाना इन लोगों को पड़ सकता है भारी, जानें कैसे है ये सेहत के लिए नुकसानदायक

Vitamin E की कमी से शरीर में होती हैं ये समस्याएं! जानें डाइट में क्या करें शामिल

चीनी या नमक, किसके साथ दही खाना होता है ज्यादा फायदेमंद? जानें कैसे करें सेवन

चमचमा उठेगा आपका फ्रिज बस कर लीजिए ये काम

बाथरूम की सफाई करने के बाद भी नहीं जा रही बदबू तो करें ये काम

सभी देखें

नवीनतम

Teachers Day Special: बिहार की खुशबू मैडम की टीचिंग स्टाइल ने मचाया भौकाल, खेल-खेल में पढ़ाया बच्चों को गुड टच -बेड टच का पाठ

Monkey pox के लक्षण दिखें तो तत्‍काल करें ये टेस्ट, भारत ने लॉन्च की RT-PCR किट, 40 मिनट में मिलेगा रिजल्ट

व्रत त्योहार में कुट्टू का आटा बन जाता है जहर! अस्पतालों में लग रही है मरीजों की लाइन

Teacher और Student का यह जोक पढ़कर हंसते-हंसते पेट दुख जाएगा: पृथ्वी के अंदर लावा है...

इस आटे की खाएं रोटी, वजन कम करने से लेकर सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे

अगला लेख
More