dharma sangrah

गलती से भी घर में न लगाएं इन 3 तरह की तस्वीरों को...

Webdunia
घर की साज-सज्जा का एक अहम हिस्सा कमरों में लगाई गईं तस्वीरें भी होती हैं। कुछ तस्वीरों के चित्र व्यक्ति के स्वभाव व व्यवहार पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं, तो कुछ के चित्र व्यक्ति के स्वभाव व व्यवहार पर नकारात्मक। कई ऐसे चित्र आपको बाजार में आसानी से देखने को मिल जाते हैं, जो इतने सुंदर होते हैं कि वे स्वत: ही आपको अपनी ओर आकर्षित करते हैं और आप इन्हें खरीदकर घर ले आते हैं। लेकिन ये ऐसी तस्वीरें
होती हैं, जो घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं।
 
आइए, जानते हैं ऐसी ही 3 प्रकार की तस्वीरों के बारे में, जो आपको घर में लगाने से बचना चाहिए-
 
1. आपने कई ऐसी तस्वीरें देखी होंगी जिसमें पानी के फव्वारे या बहता हुआ पानी दिखाई दे रहा हो। ऐसा माना जाता है कि ऐसी तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि जिस प्रकार से पानी बह जाता है, ठीक उसी प्रकार से घर का पैसा भी व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकता है।
 
2. आपने कई ऐसी तस्वीरें भी देखी होंगी जिसमें कोई डूबती हुई व लहरों में डगमगाती हुई नाव दिखाई दे रही हो। वास्तु के अनुसार इन्हें भी घर में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि घर में रोजाना इस तरह की तस्वीर को देखने पर व्यक्ति की सोच पर भी गहरा असर होता है। मान्यता है कि ऐसी तस्वीर भाग्य संबंधी बाधाएं उत्पन्न करती हैं।
 
3. बाजार में आपको आसानी से ऐसी कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं जिनमें महाभारत युद्ध के कई दृश्य दिखाई देते हैं। ऐसी तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ऐसे चित्र व्यक्ति की सोच को आक्रामक बना सकते हैं और स्वभाव में गुस्से को बढ़ावा दे सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख