biodatamaker
✕

Home Care Tips: जानिए कैसे करें कपड़ों पर लगे जिद्दी कीचड़ के दागों को साफ

बरसात में लगे कीचड़ के दागों को इन टिप्स की मदद से आसानी से करें साफ

WD Feature Desk
गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (15:12 IST)
muddy clothes cleaning tips

Tips to remove mud stains from clothes: यूं तो बारिश का मौसम बड़ा सुहावना होता है, लेकिन बरसात की वजह से होने वाले कीचड़ से कई बार कपड़ो को बहुत नुकसान होता है। कई बार कीचड़ से कपड़ों पर दाग लग जाता है जो आसानी से नहीं छूटते हैं।

अगर आपके घर में भी किसी के कपड़े कीचड़ की वजह से खराब हो गए हैं और दाग धब्बे साफ नहीं हो रहे हैं, तो आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।ALSO READ: Short Height वाली लड़कियों को ऐसे पहनने चाहिए कपड़े, हमेशा दिखेंगी अट्रैक्टिव

जानिए कपड़ों से कैसे हटाएं कीचड़ के दाग
पहली बात कि कपड़े पर जैसे ही कीचड़ का दाग लगता है उसे जल्द से जल्द साफ करने की कोशिश करें। अगर कीचड़ एक बार जम जाता है, तो इसे साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

कीचड़ को सबसे पहले आप बिना पानी लगाएं ब्रश की मदद से साफ कर लें, फिर ठंडे पानी का इस्तेमाल कर इसे साफ करने की कोशिश करें। अगर यह पानी से साफ नहीं होता है, तो आप डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा से करें जिद्दी दाग साफ  
कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग को साफ़ करने के लिए बेकिंग सोडा अच्छा उपाय  है। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं, थोड़ी देर तक इसे लगा रहने दें, फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से कीचड़ का दाग आसानी से निकलेगा। बेकिंग सोडा में नेचुरल स्टैंड रिमूवर होता है, जो कीचड़ के दाग को हटाने में मदद करता है।

विनेगर से हटाएं दाग  
कीचड़ के जिद्दी दाग को हटाने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिरके को पानी में मिलाकर थोड़ी देर के लिए कपड़े पर लगा रहने दें, फिर साफ पानी से धो लें।

नींबू के रस का करें इस्तेमाल
कीचड़ के दाग को हटाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नींबू के रस को कीचड़ वाले दाग पर लगाएं, थोड़ी देर के बाद साफ पानी से कपड़ा धो ले।

ड्राई क्लीनिंग पर दें
अगर इन सभी नुस्खे के बाद भी कीचड़ थोड़ा रह जाता है, तो आप यह कपड़े ड्राई क्लीनिंग पर दें सकते हैं। इन सभी टिप्स को अपनाकर आप बरसात के मौसम में खराब होने वाले कपड़ों को अच्छे से साफ कर सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

अगला लेख