dharma sangrah

इस Diwali घर में लगे मार्बल को चमकाएंगे ये 7 टिप्स

Webdunia
दिवाली की साफ-सफाई में घर सजाने के अलावा घर में लगी फर्श, जोकि खासतौर से अगर मार्बल (marble) की हो तो उसे चमकाना भी बहुत जरूरी है। तभी आपका घर चमकता हुआ लगेगा। मार्बल की फर्श दिखने में जितनी सुंदर लगती है, गंदी भी उतनी ही जल्दी हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि मार्बल को साफ करने के कुछ खास टिप्स आपको मालूम हो। आइए, जानें -
 
1. हर रोज मार्बल पर गुनगुने पानी का पोछा लगाएं और एक-दो कमरे का पोछा लगाने के बाद पानी को बदलते रहें।
 
2. यदि आप पूरे घर में एक ही पानी का इस्तेमाल करेंगे तो इससे धूल साफ होने की बजाए मार्बल पर जम जाएगी।
 
3. मार्बल साफ करने के लिए ऐसे क्लीनर का इस्तेमाल ही करें जिसका पी एच सात से ज्यादा ना हो।
 
4. मार्बल को सिरके और नींबू से कभी भी साफ ना करें। इनसे साफ करने पर फर्श पर निशान पड़ जाते हैं।
 
5. मार्बल साफ करने के लिए नर्म कपड़े या फिर स्पॉन्ज का ही इस्तेमाल करें। मार्बल बहुत नाजुक पत्थरों में से एक होता है, कठोर ब्रश से इसकी सफाई करने पर मार्बल खुरदरा हो सकता है।
 
6. आप मार्बल पर पड़े दाग को साफ करने के लिए हाइड्रोजन पराक्साइड में कपड़ा भिगोकर दाग पर लगाएं। आधा घंटा इसी तरह रहने दें बाद में पानी से साफ कर लें।
 
7. बेकिंग सोड़े से मार्बल की सफाई आसानी से हो जाती है। इससे दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख