Hanuman Chalisa

आसानी से लगाएं ये 6 पौधे और घर में बनाएं किचन गार्डन

Webdunia
घर में बगीचा रखने के शौकीन लोगों के लिए बारिश का मौसम एकदम सही मौसम है। इस मौसम में आप बागवानी का भरपूर मजा ले सकते हैं, साथ ही प्रकृति की खूबसूरती महसूस करने का यह सबसे अच्छा समय है। इस बारिश में यदि आप अपने घर में किचन गार्डन तैयार कर लें तो बात ही अलग है! इससे सौंधी सी महक घर में फैल जाएगी और साथ ही आप घर पर लगाई हुए सब्जियों व मसालों का स्वाद अपने खाने में भी ले पाएंगे।
 
तो आइए, जानते हैं कुछ ऐसे ही पौधों के बारें में, जिन्हें लगाकर आप अपना किचन गार्डन तैयार कर सकते हैं। इन पौधों को लगाना भी काफी आसान है।
 
1. पुदीना : इसे लगाना बहुत आसान है। पुदीना की पत्तियों को निकालकर बची हुई जड़वाली डंडियों को अपने गमलों में खोंस दीजिए। बस कुछ ही दिनों में हरा-हरा पुदीना लहलहाने लगेगा।
 
2. धनिया पत्ती : एक मुट्ठी पुराना धनिया लेकर उसे लकड़ी के गुटके से मसल लें। जब वह दो भागों में टूट जाए तब उसे अपनी क्यारी में फैला दीजिए।
 
3. हरी मिर्च : इसे उगाने के लिए आपको छायादार जगह की जरूरत होगी। सूखी मिर्च से बीजों को निकालकर क्यारी या गमलों में छिड़क दें। अदरक- अगस्त-सितंबर में इसकी बुवाई होती है। यह अपनी जड़ों में लगता है। पुरानी अदरक की गाँठों की थोड़े-थोड़े अंतराल पर बुआई कर दें। इस पर पानी देते रहें। कुछ दिनों बाद आपकी क्यारी में हरे रंग की पत्तियां निकल आएंगी।

 
4. अजवाइन : इस पौधे को बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है। अजवाइन को क्यारियों में डाल दें, इसे उगाने के लिए बस इतना ही काफी है।
 
5. सौंफ :  मसालों की रौनक सौंफ है। बस चौड़े गमलों में सौंफ छिड़क दीजिए। इसकी बिलकुल बारीक लहराती हरी-भरी खुशबूदार पत्तियां ऊपर से कच्ची सौंफ के सुंदर गुच्छे आ जाएंगे।
 
6. इसके अलावा जीरा, तुलसी, मीठा नीम (कड़ी पत्ता) जैसे पौधे आप अपने घर में उगा सकती हैं। पेड़ छोटे हों या बड़े, इनकी देखभाल की बहुत जरूरत होती है। इन पर आपके प्यार और स्नेह का भी असर होता है। अतः प्रकृति के साथ संवेदात्मक और प्यारभरा रिश्ता बनाए रखिए, क्योंकि ये नन्हे पौधे आपके सभी भावों के प्रति सजग होते हैं। बस इस तरह सजाइए अपना किचन गार्डन।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

तेजी से बदल रहा है बंगाल

अगला लेख