rashifal-2026

यह 5 फेंगशुई आइटम्स घर में लाते हैं शुभ कॉस्मिक एनर्जी, जरूर पढ़ें

Webdunia
गुरुवार, 28 जून 2018 (12:42 IST)
आपके घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश न करे और सकारात्मकता बनी रहे, इसके लिए बाजार से आप ये फेंगशुई आइटम्स खरीद लाएं और घर में इन्हें रखें। इन फेंगशुई आइटम्स को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
 
1. बेल्स व घंटी
 
आप अपने घर में मुख्य द्वार या खिड़की के पास बेल्स को टांग दें। इससे जो आवाज उत्पन्न होती है उससे घर का माहौल खुशनुमा बनता है।



ALSO READ: शादी के बाद बेडरूम ऐसा सजाएं कि मूड बन जाए... जानें 10 टिप्स
 
2. वेल्थ स्टोन
 
माना जाता है कि वेल्थ स्टोन्स को घर में रखने से ये वेल्थ यानी कि धन को अट्रैक्ट करते हैं और आपके घर धन की कमी कमी नहीं रहती।



ALSO READ: ऐसे दें अपने घर को एस्ट्रो टच
 
3. वेल्थ बाउल
 
वेल्थ स्टोन और वेल्थ बाउल लगभग समान ही होते हैं। वेल्थ बाउल भी आर्थिक दृष्टि से शुभ माने जाते हैं। इन्हें घर में रखने से धन में वृद्धि होती है।

ALSO READ: डिजाइनर डोर नॉब्स है आजकल का लेटेस्ट ट्रेंड
 





4. चार्म कार्ड्स
 
चार्म कार्ड्स भी शुभता देते हैं। ये कई तरह-तरह के आते हैं, जैसे सुख-शांति, सम्मान, पैसों, बच्चों, स्वास्थ्य व करियर के लिए आदि। अपनी जरूरत के अनुसार आप कोई भी कार्ड अपने घर, अलमारी, पर्स या बैंक लॉकर में भी रख सकते हैं।
 
5. पिरामिड
 
फेंगशुई पिरामिड सेहत और आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभदायक होते हैं। कई साइजों में ये बाजार में मिल जाते हैं। छोटे साइज के पिरामिड को आप पॉकेट, पर्स आदि कहीं भी रख सकते हैं।

ALSO READ: खुशियों की दस्तक चाहिए तो द्वार पर लगाएं यह चिन्ह...







 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

कहानी: प्रेम सम्मान

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

सभी देखें

नवीनतम

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

अगला लेख