sundarkand

घर के लिए नेम प्लेट बनवाने जा रहे हैं? तो पहले ये टिप्स पढ़ लें

नम्रता जायसवाल
जब भी कोई परिवार नए घर में रहने के लिए जाने वाला होता है या जब किसी का नया मकान बनकर तैयार हो जाता है, तब अक्सर लोग सबसे पहले अपने घर का कोई नाम रखने और नेम प्लेट बनाकर घर के बाहर लगाने के बारे में सोचते हैं। जब भी कोई मेहमान व अन्य व्यक्ति आपके घर आता हैं, तो सबसे पहले उसकी नजर नेम प्लेट पर ही जाती है। नेम प्लेट ही वह चीज होती है जो घर के इंटिरियर का पहला इम्प्रैशन देती है। यहां तक की आपके व्यक्तित्व के बारे में भी काफी कुछ बता देती है, इसलिए इसका चुनाव सोच-समझकर किया जाना चाहिए।
 
आइए, जानते हैं कि घर के लिए नेम प्लेट को बनाने व खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए -
 
1 हमेशा अच्छी क्वालिटी के नेम प्लेट का ही चुनाव करें, क्योंकि दरवाजे व बाहर लगे मेनगेट को बार-बार खोलने व बंद करने का काम पड़ता हैं। ऐसे में यदि नेम प्लेट मजबूत न हो तो जल्द ही टूट सकता है।
 
2 दरवाजे के डिजाइन और साइज के अनुसार ही नेम प्लेट का साइज और आकार चूनें। ऐसा न हो कि दरवाजे व जिस दीवार पर नेम प्लेट लगवा रहे हो, वहां वह बहुत ज्यादा छोटा या बड़ा दिखें।
 
3 इन दिनों तरह-तरह के नेम प्लेट बाजार में मिल रहे है। अपने घर को आप कैसा लुक देना चाहते हैं उसी अनुसार नेम प्लेट का चयन करें, जैसे अगर ट्रडिशनल लुक रखना चाहते हैं तो वुडन या स्लेट का बना नेम प्लेट चुन सकते है, वरना एक्रेलिक, स्टील, एल्युमिनियम, ब्रास, सिरेमिक, ग्रेनाइट आदि में से भी कोई एक चुन सकते है।
 
4 नेम प्लेट पर जो भी नाम लिखा रहे है उस पर भी ध्यान दें। नेम प्लेट बहुत ज्यादा भरा हुआ व खाली न लगें। नाम छोटा हो तो फॉन्ट साइज को बड़ा रखें।
 
5 दरवाजे की डिजाइन व शेप को भी ध्यान में रखकर नेम प्लेट का शेप चुनें, जैसे रैक्टेंगल, ओवल आदि।
 
6 नेम प्लेट के फॉन्ट्स औए रंग ऐसे होना चाहिए, जिन्हें आसानी से किसी भी उम्र का व्यक्ति पढ़ सकें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख