Hanuman Chalisa

ऐसे करें अपने बाथरूम की सजावट...

Webdunia
जब बात हो घर की साज-सज्‍जा से जुड़ी तो ऐसे में घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है बाथरूम, उसे हम कैसे भूल सकते हैं? जब भी हम कहीं बाहर से घर लौटते हैं, चाहे ऑफिस से थककर आ रहे हों या कहीं बाजार से खरीदारी करके। घर पहुंचते ही ज्यादातर लोग सबसे पहले बाथरूम की ओर ही रुख करते हैं। उस पल में बाथरूम से ज्यादा सुकून देने वाली जगह और कोई नहीं होती। जब हमारे यहां कोई मेहमान आता है और हमारी बाथरूम इस्तेमाल करता है और अगर वह उसे बहुत साफ-सुथरा व सजा हुआ पाता है तब वह भी खुश होकर तारीफ किए बिना नहीं रह सकता। तो अब घर के इतने जरूरी हिस्से को सजाना तो बनता ही है। आइए, जानते हैं कि आप अपनी बाथरूम को कैसे सजाएं-
 
1. बाथरूम में सबसे ज्यादा कीटाणु पनपते हैं, ऐसे में सबसे पहले तो अपने बाथरूम को रोज साफ और स्वच्छ रखें।
 
2. बाथरूम कितना बड़ा है यह ध्यान में रखते हुए बाथरूम में डस्टबिन रखें। छोटी बाथरूम में ज्यादा बड़ा डस्टबिन अच्छा नहीं लगेगा।
 
3. परिवार के हर सदस्य की जरूरत के हिसाब से यहां उत्पाद रखें। टूथब्रश एक कॉमन होल्डर में रख सकते हैं लेकिन शेविंग किट को अलग जगह रखें।
 
4. खुशबू के लिए आप सुंदर व आकर्षक कैंडल्स का इस्तेमाल करें या चाहें तो बाथरूम फ्रेशनर भी टांग सकते हैं।
  
5. छोटे पौधों वाले आर्टिफिशल गमलों को खूबसूरत बॉस्केट्स में रखकर बाथरूम के किसी कोने में रखें और ताजगी का संचार करें। इन्हें हैंगिंग रूप में भी रख सकते हैं।
 
6. बाथरूम व सिंक के टॉवेल को समय-समय पर धोते रहें और उन्हें कुछ अंतराल में बदल-बदलकर इस्तेमाल करें, इससे आपको नयापन लगेगा।
 
7. एक छोटी अलमारी बाथरूम के सिंक के नीचे बनवा सकते हैं, जिसमें आप वे सभी सामान रख सकते हैं, जो कि रोजाना इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती, जैसे स्क्रब या फेसपैक व हेयर रिमूवल क्रीम वगैरह।
 
8. बाथरूम की दीवारों पर सुंदर पेंटिंग लगा सकते हैं या किसी एक दीवार पर आपकी पसंदीदा डिज़ाइन का वॉलपेपर लगवा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख