Hanuman Chalisa

नए घर में प्रवेश करने से पहले जान लें ये 20 जरूरी बातें

Webdunia
बात जब अपने नए घर में प्रवेश करने की हो, तब खुशी ही अलग होती है। फिर चाहे वह घर आपका अपना खरीदा हुआ हो या फिर किराए का लिया हुआ। नए घर में रहने जाना यानी अपनी जिंदगी को दुबारा नए तरीके से जीने का उत्साह व उमंग.. अपने नए घर में जाने से पहले इन 20 बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
1. सबसे पहले गृह प्रवेश के लिए दिन, तिथि, वार एवं नक्षत्र को ध्यान मे रखते हुए, गृह प्रवेश की तिथि और समय का निर्धारण करें। गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान जरुर रखें। एक विद्वान ब्राह्मण की सहायता लें, जो विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण कर गृह प्रवेश की पूजा को संपूर्ण करा सके।
 
2. माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ माह को गृह प्रवेश के लिए सबसे सही समय बताया गया है। आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, पौष इसके लिहाज से शुभ नहीं माने गए हैं।
 
3. मंगलवार के दिन भी गृह प्रवेश नहीं किया जाता विशेष परिस्थितियों में रविवार और शनिवार के दिन भी गृह प्रवेश वर्जित माना गाया है। सप्ताह के बाकि दिनों में से किसी भी दिन गृह प्रवेश किया जा सकता है। अमावस्या व पूर्णिमा को छोड़कर शुक्लपक्ष 2, 3, 5, 7, 10, 11, 12, और 13 तिथियां प्रवेश के लिए बहुत शुभ मानी जाती हैं।
 
4. पूजन सामग्री- कलश, नारियल, शुद्ध जल, कुमकुम, चावल, अबीर, गुलाल, धूपबत्ती, पांच शुभ मांगलिक वस्तुएं, आम या अशोक के पत्ते, पीली हल्दी, गुड़, चावल, दूध आदि लगेंगे।
 
5. मंगल कलश के साथ नए घर में प्रवेश करना चाहिए।

ALSO READ: घर की नींव खुदा रहे हैं तो पहले पढ़ें यह प्रामाणिक पूजन विधि, क्या रखें कलश में...

 

6. घर को बंदनवार, रंगोली, फूलों से सजाना चाहिए।
 
7. मंगल कलश में शुद्ध जल भरकर उसमें आम या अशोक के आठ पत्तों के बीच नारियल रखें।
 
8. कलश व नारियल पर कुमकुम से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं।
 
9. नए घर में प्रवेश के समय घर के स्वामी और स्वामिनी को पांच मांगलिक वस्तुएं नारियल, पीली हल्दी, गुड़, चावल, दूध अपने साथ लेकर नए घर में प्रवेश करना चाहिए।
 
10. भगवान गणेश की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख, श्री यंत्र को गृह प्रवेश वाले दिन घर में ले जाना चाहिए।

ALSO READ: खुशियों की दस्तक चाहिए तो द्वार पर लगाएं यह चिन्ह...

 


11. मंगल गीतों के साथ नए घर में प्रवेश करना चाहिए।
 
12. पुरुष पहले दाहिना पैर तथा स्त्री बांया पैर बढ़ा कर नए घर में प्रवेश करें।
 
13. इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करते हुए गणेश जी के मंत्रों के साथ घर के ईशान कोण में या फिर पूजा घर में कलश की स्थापना करें।
 
14. रसोई घर में भी पूजा करनी चाहिये। चूल्हे, पानी रखने के स्थान और स्टोर आदि में धूप, दीपक के साथ कुमकुम, हल्दी, चावल आदि से पूजन कर स्वास्तिक चिन्ह बनाना चाहिए।
 
15. रसोई में पहले दिन गुड़ व हरी सब्जियां रखना शुभ माना जाता है।
 
ALSO READ: हर तरह के नुकसान से बचना है तो जानें किस दिशा में रखें भारी सामान

 


 
 
16. चूल्हे को जलाकर सबसे पहले उस पर दूध उफानना चाहिए।
 
17. मिष्ठान बनाकर उसका भोग लगाना चाहिए।
 
18. घर में बने भोजन से सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं।
 
19. गौ माता, कौआ, कुत्ता, चींटी आदि के निमित्त भोजन निकाल कर रखें।
 
20. ब्राह्मण को भोजन कराएं या फिर किसी गरीब भूखे आदमी को भोजन करा दें। इससे घर में सुख, शांति व समृद्धि आती है व हर प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं।
 
 
 

ALSO READ: घर में वास्तुदोष से परेशान हैं, तो लगाएं पेड़-पौधे, घर में आएगी सकारात्मकता...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

क्या गर्मियों में आपकी त्वचा सांवली हो गई है? रात को सोने से पहले 'यह' घरेलू पेस्ट लगाएं

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

अगला लेख