Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टाइटैनिक फिर होगी रिलीज

Advertiesment
टाइटैनिक
बीस साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'टाइटैनिक' अभी भी लोगों को याद है। इस फिल्म ने पूरे विश्व में ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। भारत में भी इसे बहुत पसंद किया गया था। 
 
'टाइटैनिक' एक बार फिर प्रदर्शित होने जा रही है। इसे 2डी और 3डी वर्जन में फिर से रिलीज किया जा रहा है, लेकिन सिर्फ अ‍मेरिका में। एक दिसंबर को यह फिल्म फिर अमेरिका में प्रदर्शित होगी। फिल्म का नया ट्रेलर भी जारी किया गया है।  
 
फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून के अनुसार दोबारा देखने के बावजूद दर्शकों को पहली बार देखने जैसा अनुभव मिलेगा। कई दर्शक तो पहली बार इस फिल्म को देखेंगे। 
 
सत्य घटना पर आधारित 'टाइटैनिक' में लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट लीड रोल में हैं। दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री होने के कारण परदे पर दिखाया गया उनका रोमांस दर्शकों के दिलों को छू गया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान ने माता-पिता के लिए गाया ये गाना (VDO)




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi