Publish Date: Thu, 17 Mar 2022 (05:59 IST)
Updated Date: Thu, 17 Mar 2022 (09:28 IST)
Holi 2022 : 17 मार्च 2022 गुरुवार को रात में होलिका दहन होगा। होलिका की पूजा करते हुए होलिका, प्रहलाद और भगवान नृसिंह के मंत्र का जाप करते हैं साथ ही जब होलिका दहन किया जाता है तब और जब उसकी राख का लेपन किया जाता है तब भी विशेष मंत्रों का जाप करते हैं। आओ जानते हैं कि पूजा के कौनसे हैं 5 शुभ मंत्र।
होलिका पूजन मंत्र ( Holika Pooja Mantra):
1. होलिका के लिए मंत्र: ओम होलिकायै नम:
2. भक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र: ओम प्रह्लादाय नम:
3. भगवान नरसिंह के लिए मंत्र: ओम नृसिंहाय नम:
4. होलिका दहन की अग्नि में सभी सामग्रियों को अर्पित करते वक्त इस मंत्र का जाप करें- अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्।
5. भस्म को सिर पर लगाते समय जपें:
वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च।
अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव।।