Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होली पर मां लक्ष्मी भी देती हैं वरदान, खरीदें चांदी की 3 चीज, चमक जाएंगे दिन

इस होली पर खरीदना ना भूलें चांदी की डिबिया, चांदी की बिछिया और चांदी का छल्ला

Advertiesment
होली के उपाय
इस होली पर खरीदना ना भूलें चांदी की डिबिया, चांदी की बिछिया और चांदी का छल्ला
 
दीपावली पर आप अक्सर सोना-चांदी खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली पर भी चांदी खरीदने का महत्व है। आइए जानें होली पर क्यों खरीदें चांदी... इस दिन चांदी लाने से घर में ऐश्वर्य का आगमन होता है। 
 
चांदी की डिबिया : होली के दिन चांदी की डिबिया और सिक्का खरीदें और पीले वस्त्रों में काली हल्दी के साथ एक चांदी की डिबिया में चांदी का सिक्का रखकर धन रखने के स्थान पर रख देने से वर्ष भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। होली पर भी मां लक्ष्मी वरदान देती है। नई चांदी की डिबिया में होली की भस्म रखने से वर्ष भर आरोग्य और सौभाग्य का वास रहता है। 
 
चांदी की बिछिया : इस दिन चांदी की बिछिया खरीद कर दूध में धोएं और सुहागन महिला को दान में दें और घर की सौभाग्यवती स्त्री खुद भी धारण करें। इससे भी मां लक्ष्मी आंगन में आती है। 
 
चांदी का छल्ला : इस दिन चांदी का छल्ला खरीद कर होली पूजन में रखें और इसी दिन धारण करें। बदल जाएगी किस्मत, चमक जाएंगे दिन। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

17 मार्च 2022 : क्या कहती है आपकी राशि