Festival Posters

Easy Tips For Holi : रंग खेलने से पहले पढ़ लें ये सावधानियां

Webdunia
Holi 2020
 
फेस्टिवल ऑफ कलर्स यानी होली। रंग-तरंग और उमंग का पर्व। होली खेलना तो सभी को अच्छा लगता है। लेकिन होली खेलने के बाद रंगों को छुड़ाने का दौर काफी मुश्किलों भरा रहता है। इस डर से बहुत से लोग तो होली खेलते ही नहीं हैं। लेकिन थोड़ी सी सावधानी से सेहत को बनाए रखते हुए भी होली खेली जा सकती है। हमने यहां रंग छुड़ाने के तरीके दिए हैं। होली की मस्ती में खोने से पहले इन्हें एक बार जरूर पढ़ लें- 
 
आजकल केमिकल्स का रंगों में बहुत अधिक इस्तेमाल होता है, जिसका शरीर की त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए होली का आनंद लेने के बाद जितनी जल्दी हो सके, रंगों को छुड़ाएं। इन्हें ज्यादा देर तक त्वचा पर लगा न रहने दें।
 
कपड़ों और सिर से जितना सूखा रंग झाड़ कर निकाल सकते हैं, निकाल दें। उसके बाद सूखे, मुलायम कपड़े से रंग छुड़ाएं। 
 
रंगों को धीरे-धीरे छुड़ाएं। तेज रगड़ने से त्वचा में जलन होगी और अधिक रगड़ से त्वचा के छिलने का भी डर रहता है।
 
बेसन या आटे में नीबू का रस डालकर उससे रंगों को छुड़ा लें। चाहें तो नारियल के तेल या दही से त्वचा को धीरे-धीरे साफ कर सकते हैं।
 
रंग उतारने के लिए मिट्टी का तेल और केमिकल डिटर्जेंट या कपड़े धोने का साबुन इस्तेमाल में लाएं।
 
बालों में से रंग निकालने के लिए पहले उन्हें अच्छे से झाड़ लें ताकि उनमें से सूखा रंग निकल जाए। फिर बाल सादे पानी से अच्छे धोएँ। बेसन या दही-आंवले से भी सिर धो सकते हैं। आंवले को एक रात पहले भिगोकर रख दें। इसके बाद बालों में शैंपू करें। शैंपू करने के बाद एक मग पानी में एक बड़ा चम्मच सिरका डालकर धो लें।
 
आंखों में रंग या गुलाल पड़ जाए, तो तुरंत आंखों को ठंडे पानी से धोएं। जलन कम न हो, तो एक कटोरी में पानी भर कर आंखों को उसमें डुबोकर पुतलियों को घुमाएं। थोड़ी देर के बाद गुलाबजल की कुछ बूंदें डालें और कुछ देर के लिए आंखों को बंद रहने दें। यदि संभव हो, तो आंखों के ऊपर-नीचे चंदन का लेप लगाएं और सूखने से पहले ही धो लें। आराम मिलेगा। आई ड्रॉप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
 
रंग छुड़ाने के बाद त्वचा खुरदरी व सूखी हो जाती है और शरीर के खुले हुए भागों में जलन सी होने लगती है। त्वचा को पूर्व स्थिति में लाने के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर और हाथ-पैरों में बॉडी लोशन लगाएं। इसके लिए घरेलू उबटन का भी उपयोग कर सकते हैं।
 
जरुरत लगने पर होली खेलने के बाद आप फेशियल, मैनिक्योर और पैडीक्योर आदि भी करा सकते हैं। 
 
होली की विशेष सामग्री एक साथ पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

AI का धर्म पर जवाब हुआ वायरल, सुनकर लोगों की सोच बदल गई

Hindu New Year 2026: गुरु राजा और मंगल मंत्री के राज में 19 मार्च के बाद 5 राशियां बनेंगी अपराजेय

क्या वाहन नंबर का दुर्घटना से कोई संबंध है? यदि आपका संबंध इन नंबरों से है तो रहें सतर्क

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल से बना अंगारक योग, 4 राशियों के लिए शुरू होगा राजयोग का सुनहरा दौर

अगला लेख