ऑस्ट्रेलिया को हॉकी विश्व कप में चौथी बार चैम्पियन बनने का भरोसा

Webdunia
सोमवार, 9 जनवरी 2023 (14:22 IST)
भुवनेश्वर:तीन बार के चैंपियन और विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया को भरोसा है कि टीम 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाने वाले एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब फिर से जीतने में सफल होगी।  
 
ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 2014 में नीदरलैंड के हेग में खिताब जीता था। टीम ने यहां अपने खिताब का बचाव करने में सफल रही थी। उसने अपना पहला खिताब 1986 में मेजबान इंग्लैंड को हराकर जीता था।पिछले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।
 
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एडी ओकेनडेन ने यहां पहुंचने के बाद कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ी यहां आकर वास्तव में उत्साहित हैं और टूर्नामेंट में से हमें बड़ी उम्मीद है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘ हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और विश्वास है कि हम खिताब जीतने में सक्षम होंगे। हमारी टीम के पास बहुत अनुभव है और यह वास्तव में हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा।’’
 
ऑस्ट्रेलिया की टीम यहां 13 जनवरी को फ्रांस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।  ऑस्ट्रेलिया के कोच कॉलिन बैच ने भी उम्मीद जताई कि इस बार खिताब जीतने के लिए उनके पास अच्छी टीम है और उनके  इरादे मजबूत है।
 
बैच ने कहा, ‘‘हमारे पास में एक अच्छी टीम है और हमारे खिलाड़ी शानदार गोल स्कोरर हैं जो वास्तव में महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपको मैच जीतने में मदद करता है।’’कोच ने कहा, ‘‘ इसके साथ ही टीम की रक्षापंक्ति भी काफी मजबूत है। हम अक्सर विपक्षी टीम को गोल करने से रोकते हैं। ऐसे में हमारी टीम काफी मजबूत है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे खिलाड़ी भी भारत का सामना करने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि वे घरेलू मैदान पर पूरी तरह से अलग टीम हैं। वे अपने घर में शानदार हॉकी खेलते हैं और दर्शकों से अतिरिक्त प्रेरणा प्राप्त करते हैं। अगर हम भारत के खिलाफ खेलते हैं तो उन्हें हराना मुश्किल होगा।’’
 
इंग्लैंड की टीम भी शुक्रवार को यहां पहुंच गयी। विश्व कप में इंग्लैंड पूल डी में भारत, स्पेन और वेल्स के साथ है।
विश्व कप में इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1986 के सत्र में रजत पदक जीतना रहा है।  टीम राउरकेला में 13 जनवरी को वेल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 15 जनवरी को उसे भारत के खिलाफ खेलना है।
 
इंग्लैंड के कप्तान डेविस अमेस ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम खिताब के दावेदार हैं। हमारे खेमे में बहुत विश्वास है क्योंकि सभी को अपनी क्षमता पर भरोसा है और हमने पिछले कुछ महीनों में अच्छी ट्रेनिंग भी की है।’’(भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More