दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराकर हॉकी विश्वकप में भारत रहा नौवें स्थान पर

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2023 (22:23 IST)
राउरकेला: मेजबान देश भारत ने शनिवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के क्लासिफिकेशन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराकर टूर्नामेंट में नौंवा स्थान हासिल कर लिया।बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम को जगमग करते हुए अभिषेक (चौथे मिनट), हरमनप्रीत सिंह (11वें मिनट),

शमशेर सिंह (44वें मिनट), आकाशदीप सिंह (48वें मिनट) और सुखजीत सिंह (58वें मिनट) ने मेजबान टीम के गोल किये। दक्षिण अफ्रीका के गोल सैमकेलो विम्बी (48वां) और मुस्तफा कासिम (60वां मिनट) ने किये।

भारत इस जीत के साथ घरेलू सरजमीन पर हुए टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के साथ नौंवे स्थान पर रहा। दक्षिण अफ्रीका ने वेल्स के साथ 11वां स्थान साझा किया। नौवां स्थान हासिल करने की होड़ में भारत ने पहले मिनट से ही दक्षिण अफ्रीकी अर्द्ध में जगह बनाना शुरू कर दी। उन्हें इसका फल चौथे मिनट में तब मिला जब अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीकी अर्द्ध में गेंद को पाकर उसे नेट में दाग दिया। इस क्वार्टर में भारत विपक्षी टीम के लिये बहुत तेज साबित हुआ और उसने कई प्रयासों के बीच 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर अर्जित कर लिया। हरमनप्रीत ने इस कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

दो गोल की बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामकता के साथ तीन पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किये, हालांकि वह हाफ टाइम से पहले स्कोरबोर्ड में और कोई बदलाव नहीं कर सका। हाफ टाइम के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बेहतर खेल दिखाते हुए पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया। अमित रोहिदास को 33वें मिनट में येलो कार्ड देखकर 10 मिनट के लिये फील्ड से बाहर जाना पड़ा, जिसके कारण भारतीय रक्षण से एक खिलाड़ी कम हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने इसी मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया, जबकि 35वें मिनट में वह फील्ड गोल करने के करीब आया। भारतीय रक्षण ने हालांकि दोनों बार गेंद को नेट तक नहीं पहुंचने दिया।

क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले शमशेर ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीकी अर्द्ध में हवाई पास लेकर गेंद को शमशेर तक पहुंचाया, जिसने गेंद को नेट में दागकर भारत का स्कोर 3-0 कर दिया। मैच के अंतिम 12 मिनटों में आकाशदीप और सुखजीत ने भारत के लिये गोल किये। दक्षिण अफ्रीका के दोनों गोल भी इसी दौरान आये, लेकिन ये गोल सिर्फ जीत-हार का अंतर ही कम कर सके।(एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

सभी देखें

नवीनतम

IPL Star तिलक वर्मा ने दिलीप ट्रॉफी में जड़ा शानदार शतक

PCB चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टेडियमों के नवीनीकरण पर 12.8 अरब रूपए खर्च करेगा

अविनाश साबले को जन्मदिन पर मिली निराशा, Diamond League Final में रहे इस स्थान पर

AFG vs NZ : बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द होने पर न्यूजीलैंड कोच स्टीड ने जताया अपना गुस्सा

Chess Olympiad 2024 : भारत की पुरुष टीम ने हंगरी बी और महिला टीम ने स्विट्जरलैंड को हराया

अगला लेख
More