मौनी अमावस्या कब है, क्या है पुण्य मुहूर्त और पूजा के तरीके

Webdunia
माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहते हैं। इस अमावस्या पर पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करने का खास महत्व होता है। इसी के साथ श्रीहरि विष्णु की पूजा फलदायी मानी गई है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 शनिवार के दिन रहेगी। शनिवार होने के कारण इसे शनि अमावस्या भी माना जाएगा। आओ जानते हैं पुण्य मुहूर्त और पूजा विधि।
 
मौनी का अर्थ मौन से होता है यानी इस दिन व्रत रखने वाले लोग पूरे दिन मौन धारण करते हैं। ऐसी मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था। यह माघ मास की अमावस्या होती है इसीलिए इसे माघी अमावस्या भी कहते हैं। 
 
मौनी अमावस्या के मुहूर्त: 
 
अमावस्या प्रारंभ: सुबह 06 बजकर 19 मिनट से।
अमावस्या समापन: 22 जनवरी, 2023 की रात 02 बजकर 25 मिनट पर।
 
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 05:27 से 06:20 तक।
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:11 से 12:54 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:48 से 06:15 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन
 
मौनी अमावस्या 2023 पूजा विधि: 
- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर की साफ-सफाई करें करने के बाद स्नान करें। नदी स्नान हो तो बेहतर अन्यथा पानी में थोड़ा गंगाजल मिलकर स्नान करें।
- स्नान करते वक्त इस मंत्र का उच्चारण करें- ‘गंगा च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती, नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन संनिधिम कुरु ||’
- स्नान करने के बाद, श्री हरि भगवान विष्णु के नाम का ध्यान करते हुए मौन रहने का संकल्प लें।
- मौन व्रत रखकर ही श्रही हरि विष्णु की पूजा और आरती करें।
- इस दिन तुलसी के पौधे की 108 बार परिक्रमा करें।
- पूजा-पाठ के बाद गरीबों को यथाशक्ति दान करें।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहनें परिधान

करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देने का क्या है सही तरीका और पूजा विधि

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया, भूलकर भी ना करें ये काम

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर कब से कब तक है भद्रा का साया? नोट करें Date-time

karwa chauth vrat 2024 date and time: करवा चौथ की कथा के अनुसार, कौन सा व्रत रखने से पति की उम्र बढ़ती है?

सभी देखें

धर्म संसार

20 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

त्योहार पर बाजार में मिलावटी पनीर की भरमार, घर पर ऐसे करें असली और नकली पनीर की पहचान

अगला लेख
More