Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(श्री हनुमान जयंती)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल पूर्णिमा
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:58 से 12:45 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर्व
  • राहुकाल: दोपहर 02:10 से 03:45 तक
webdunia

Tulsi Vivah Rangoli: तुलसी विवाह पर बनाएं ये 5 सुंदर रंगोली

Advertiesment
tulsi vivah rangoli
Tulsi Vivah Rangoli 2023 : हिंदू धर्म में तुलसी को देवी का रूप माना जाता है। इसके साथ ही तुलसी को लक्ष्मी देवी का भी स्वरूप माना गया है। तुलसी का दूसरा नाम 'विष्णुप्रिय' भी है क्योंकि भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होती हैं। हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह (tulsi vivah 2023) का पर्व मनाया जाता है।

इस विवाह में तुलसी माता की शादी शालिग्राम जी से की जाती है जो भगवान विष्णु का ही स्वरूप है। इस पर्व पर घर के आंगन को सुंदर तरीके से सजाया जाता है। साथ ही घर के आंगन में रंगोली भी बनाई जाती है। अगर आप भी इस तुलसी विवाह 2023 में अपने घर को सुंदर रंगोली से सजाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन  tulsi vivah rangoli design....
webdunia

1. तुलसी विवाह पर स्पेशल रंगोली बनाने के लिए आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। आप स्केल की मदद से इस रंगोली को बेहतर तरीके से बना सकते हैं। इस तरह के डिजाइन के लिए आपको पेन की भी ज़रूरत होगी। तुलसी की पत्ती के लिए आप चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके आंगन में बहुत सुंदर लगेगी। 
webdunia

2. इस तुलसी विवाह 2023 को खास बनाने के लिए आप यह रंगोली भी ट्राई कर सकते हैं। इस रंगोली में भगवन विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की आकृति है। साथ ही चूड़ी और फूलों की मदद से आप इस रंगोली को बेहतर तरीके से बना सकते हैं। इस रंगोली को आप थाली की मदद से बना सकते हैं। 
webdunia

3. यह रंगोली भी आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। इस रंगोली के डिजाइन को आप चौक से बना लें फिर उसके बाद रंग भरें। यह रंगोली आपके घर में बेहद अच्छी लगेगी। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी रंग चुन सकते हैं। इस रंगोली की डिटेल बनाने के लिए आप पेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
webdunia

4. यह रंगोली काफी ट्रेडिशनल, यूनिक और खुबसूरत है। आप बहुत आसानी से इस रंगोली को बना सकते हैं। इस तरह के करैक्टर बनाने के लिए रंगोली के टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रंगोली जितनी बड़ी होगी उतनी ही अच्छी लगेगी। इसलिए अगर आपका आंगन बड़ा है तो यह रंगोली आपके लिए परफेक्ट है। 
webdunia

5. यह रंगोली भी काफी सरल और सुंदर है। इस रंगोली को बनाना भी काफी आसान है। आप नीले की जगह पीला या कोई हल्का रंग भी चुन सकते हैं जिसमें यह लाल रंग उठकर दिखे। इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले थाली या किसी बड़े गोल बर्तन की मदद से आधा गोला बना लें। इसके बाद तुलसी का डिजाईन बनाएं और रंग भरें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

dev uthani ekadashi 2023: देवोत्थान/देव प्रबोधिनी एकादशी की 3 प्रचलित कथाएं, यहां पढ़ें




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi