Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(सप्‍तमी तिथि)
  • तिथि: कार्तिक शुक्‍ल सप्‍तमी
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त: छठ महापर्व व्रत का पारण
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 से दोपहर 12:27 तक।
  • राहुकाल: सुबह 08:05 से 09:25 तक।
✕
webdunia

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त क्या है?

Advertiesment
Tulsi
Tulsi Vivah 2023 : आज 23 नवंबर, दिन गुरुवार को देव उठनी एकादशी और तुलसी विवाह का पावन पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हर साल इसी दिन तुलसी विवाह के आयोजन भी संपन्न किए जाते हैं। जिसमें तुलसी नामक पौधे का विवाह शालीग्राम यानी विष्णु के साथ किया जाता है। भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह भगवान श्रीविष्णु और महालक्ष्मी का ही प्रतीकात्मक विवाह माना जाता है। 
 
आइए यहां जानते हैं तुलसी विवाह के शुभ मुहूर्त क्या हैं-
 
इस बार एकादशी तिथि का प्रारंभ- 22 नवंबर, बुधवार को सुबह 11.03 मिनट से होकर गुरुवार, 23 नवंबर 2023 को रात्रि 09.01 मिनट तक रहेगी।
 
देव उठनी एकादशी पारण समय- शुक्रवार, 24 नवंबर को सुबह 06.51 से 08.57 तक रहेगा।
 
उदयातिथि के मान से कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देव उठनी एकादशी और तुलसी विवाह 23 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा।
 
23 नवंबर के शुभ मुहूर्त:
 
* अभिजित मुहूर्त- सुबह 11.14 से दोपहर 11.57 तक।
 
* अमृत काल- दोपहर 12.44 से 02.15 तक।
 
* विजय मुहूर्त- दोपहर 01.23 से दोपहर 02.07 तक।
 
* गोधूलि मुहूर्त- शाम 04.56 से शाम 05.23 तक।
 
* रवि योग- सुबह 06.12 से शाम 05.16 तक।
 
* सर्वार्थ सिद्धि योग- सायं 05.16 से अगले दिन सुबह 06.13 तक। 

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देव उठनी एकादशी पर कब करें पारण, जानें शुभ समय