Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(त्रयोदशी तिथि)
  • तिथि- वैशाख शुक्ल त्रयोदशी
  • अमृत काल- रात 03:22 एएम से 04:54 एएम (30 अप्रैल)
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- प्रदोष व्रत
  • राहुकाल (अशुभ समय)-12:18 पीएम से 01:55 पीएम
webdunia

शिर्डी के साईं बाबा 5 से 12 वर्ष की उम्र तक यहां रहे थे, जानिए रहस्य...

Advertiesment
Sai Baba Ka Bachpan
कहते हैं कि सेल्यु या सेलू गांव जहां साईं बाबा ने अपनी उम्र के 5 से 12 वर्ष तक अपने गुरु से योग की शिक्षा ली थी। महाराष्ट्र के परभणी जिले के पाथरी गांव में साईं बाबा का जन्म हुआ था और सेल्यु में बाबा के गुरु वैकुंशा रहते थे।
 
यह हिस्सा हैदराबाद निजामशाही का एक भाग था। भाषा के आधार पर प्रांत रचना के चलते यह हिस्सा महाराष्ट्र में आ गया तो अब इसे महाराष्ट्र का हिस्सा माना जाता है। 
 
महाभारत काल में पाथरी में पांडवों ने यहां अश्वमेध यज्ञ किया था, तब अर्जुन अपनी फौज लेकर यहां उपस्थित थे। अर्जुन को पार्थ भी कहा जाता है। यही पार्थ बिगड़कर पाथरी हो गया। अब पातरी व पात्री कहा जाता है।
 
बाबा के गुरु महाराज साईं बाबा को योग सिखाने के लिए सेलू से 30 किलोमीटर दूर जालना जिले के उमरखेत गांव के एक किले में ले जाया करते थे। इसी गांव के आगे है खंडोबा मंदिर।

शिर्डी के इस खंडोबा मंदिर के सामने ही सबसे पहले साईं रूके थे। जहां उनका नाम पड़ा साईं। औरंगाबाद से चांद पाटिल के रिश्तेदार की बारात इस खंडोबा मंदिर के सामने ही उतरी और रुकी थी।

चांद पाटिल के साथ बाल फकीर थे जिन्हें देखकर मंदिर के पुजारी म्हाल्सापति ने उन्हें साईं कहकर पुकारा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिस साईं मंदिर में हनुमान प्रतिमा नहीं वह मंदिर अधूरा...