Publish Date: Fri, 30 Jun 2023 (12:50 IST)
Updated Date: Fri, 30 Jun 2023 (12:55 IST)
Chaturmas 2023 start and end date : हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी देवशयनी एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ हो जाते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 29 जून को चातुर्मास प्रारंभ हो गए हैं। इसके बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन चातुर्मास समाप्त होंगे। इस माह में मात्र 5 उपाय कर लिए तो चमक जाएगा भाग्य।
चातुर्मास में क्या करें- chaturmas me kya karna chahiye :
1. अभिषेक : इस माह में श्री हरि विष्णु और भगावन शिव का पंचामृत अभिषेक करने से सभी तरह के संकट मिटकर अक्षय सुख की प्राप्ति होती है।
2. दान : चातुर्मास में अन्न, चावल, वस्त्र, कपूर, छाता, चप्पल, कंबल, गाय या यथाशक्ति दान करते हैं तो भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। उनके आशीर्वाद से नौकरी, व्यापार या अन्य करियर में सफलता मिलती है। इससे कर्ज से मुक्त होकर उसके आय के नए स्रोत बनते हैं।लगते हैं.
3. तर्पण : उक्त चार माहों में पितरों के निमित्त पिंडदान या तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। सभी अटके कार्य पूर्ण होने लगते हैं। संतान सुख के साथ ही व्यक्ति सुख और संपत्ति प्राप्त करता है।
4. पीपल पूजा : चातुर्मास के दौरान पीपल के पेड़ की पूजा, परिक्रमा करने से श्रीहरि विष्णु, पितृदेव और शिवजी प्रसन्न होते हैं। प्रतिदिन जल चढ़ाने और दीप जलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। जीवन में सुख एवं शांति का स्थायी वास होता है।
5. माता लक्ष्मी की पूजा : चांदी के साफ पात्र में हल्दी भरकर दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से घर में आरोग्य, धन और धान्य की कभी कमी नहीं रहती है। इस दौरान विष्णु सहस्रनाम, भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें।