khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

( शीतलाष्टमी)
  • तिथि- चैत्र कृष्‍ण अष्टमी
  • अमृत काल: रात 08:45 से 10:20 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- शीतलाष्टमी, बसौरा, हजरत अली श. दिवस
  • राहुकाल: दोपहर 12:35 से 02:00 तक
webdunia

महानंदा नवमी पर जानिए कौन है महानंदा देवी?

Advertiesment
Mahananda Navami 2023
महानंदा नवमी 2023 : माघ माह की नवमी को महानंदा नवमी मनाई जाती है। इस दिन महानंदा देवी की पूजा होती है। यह गुप्त नवरात्रि की नवमी का दिन होता है। इस दिन के बाद माघ मास की गुप्त नवरात्रि समाप्त हो जाती है। इस दिन दस महाविद्या की पूजा के साथ ही महानंदा देवी की पूजा भी होती है। आओ जानते हैं कि कौन है महानंदा देवी।
 
कौन है महानंदा देवी : महानंदा नवमी के दिन माता पार्वती के ही एक अन्य स्वरूप देवी नंदा की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह देवी दुर्गा का ही एक रूप हैं। इस दिन नंदा माता तथा देवी लक्ष्मी जी के पूजन से समस्त मनोकामना पूर्ण होती है।
 
महानंदा देवी की पौराणिक कथा : श्री महानंदा नवमी व्रत की पौराणिक कथा के अनुसार एक समय की बात है कि एक साहूकार की बेटी पीपल की पूजा करती थी। उस पीपल में लक्ष्मीजी का वास था। लक्ष्मीजी ने साहूकार की बेटी से मित्रता कर ली। 
 
एक दिन लक्ष्मीजी ने साहूकार की बेटी को अपने घर ले जाकर खूब खिलाया-पिलाया और ढेर सारे उपहार दिए। जब वो लौटने लगी तो लक्ष्मीजी ने साहूकार की बेटी से पूछा कि तुम मुझे कब बुला रही हो?
 
अनमने भाव से उसने लक्ष्मीजी को अपने घर आने का निमंत्रण तो दे दिया किंतु वह उदास हो गई। साहूकार ने जब पूछा तो बेटी ने कहा कि लक्ष्मीजी की तुलना में हमारे यहां तो कुछ भी नहीं है। मैं उनकी खातिरदारी कैसे करूंगी?
 
साहूकार ने कहा कि हमारे पास जो है, हम उसी से उनकी सेवा करेंगे।
 
फिर बेटी ने चौका लगाया और चौमुख दीपक जलाकर लक्ष्मीजी का नाम लेती हुई बैठ गई। तभी एक चील नौलखा हार लेकर वहां डाल गया। 
 
उसे बेचकर बेटी ने सोने का थाल, शाल दुशाला और अनेक प्रकार के व्यंजनों की तैयारी की और लक्ष्मीजी के लिए सोने की चौकी भी लेकर आई। थोड़ी देर के बाद लक्ष्मीजी गणेशजी के साथ पधारीं और उसकी सेवा से प्रसन्न होकर सब प्रकार की समृद्धि प्रदान की। अत: जो मनुष्य महानंदा नवमी के दिन यह व्रत रखकर श्री लक्ष्मी देवी का पूजन-अर्चन करता है उनके घर स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है तथा दरिद्रता से मुक्ति मिलती है तथा दुर्भाग्य दूर होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

30 जनवरी 2023 : सोमवार का दिन क्या लाया है सभी के लिए, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल