Hanuman Chalisa

ये पक्षी हवा में उड़ते हुए पीता है पानी, इसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे

Webdunia
मंगलवार, 1 अगस्त 2023 (16:03 IST)
Chatak Bird : देश और दुनिया में कई विचित्र किस्म के पशु और पक्षी हैं। जैसे हमिंग बर्ड उल्टा उड़ सकता है, टिटोनी छूने से मर जाता है और पिट्टा चिढ़िया के पंख 9 रंग के होते हैं। ऐसा ही एक विचित्र पक्षी है जो हवा में उड़ते हुए पानी पी लेता है। यह बहुत ही आश्‍चर्य वाली बाता है लेकिन यह सत्य है या नहीं यह तो हम नहीं जानते हैं।

"एक एव खगो मानी चिरंजीवतु चातकम्। म्रियते वा पिपासार्ता याचते वा पुरंदरम्।।"
अर्थात चातक ही एक ऐसा स्वाभिमानी पक्षी है, जो भले प्यासा हो या मरने वाला हो, तब भी वह इन्द्र से ही याचना करता है। किसी अन्य से नहीं अर्थात केवल वर्षा का जल ही ग्रहण करता हैं, किसी अन्य स्रोत का नहीं।
 
हवा में उड़ते हुए पी लेता है बारिश का पानी : आज हम आपको ऐसे पक्षी के बारे में पता रहे हैं जो कि हवा में उड़ते हुए पानी पी लेता है और आश्चर्य वाली बात यह भी है कि यह सबसे शुद्ध ही पानी पीता है। भारतीय पौराणिक कथाओं में ऐसा उल्लेख मिलता है कि यह पक्षी स्वाति नक्षत्र में होने वाली वर्षा की पहली बूंदों को आसमान से गिरते हुए सीधे चोंच में लेता है।
 
दरअसल हम बात कर रहे हैं चातक की। चातक को अंग्रेजी में जैकोबिन कोयल कहते हैं। इसका हिन्दी में एक और नाम है और वह है पपीहा। मारवाड़ी में इसे मघवा कहते हैं। 
 
सिर्फ बारिश का पानी ही पीता है चातक : भारतीय मान्यता और साहित्य के अनुसार यह पक्षी बारिश की पहली बूंद को पीता है। खास बात यह है कि यह सिर्फ बारिश का पानी ही पीता है। यह पक्षी किसी झील, तालाब या नदी का पानी पीता ही नहीं है। कहते हैं ये पक्षी प्यासा मर जाएगा लेकिन बारिश के अलावा किसी और सोर्स का पानी नहीं पिएगा। इसीलिए यह पक्षी मानसून आने के पहल ही भारत के उत्तरी हिस्से में पहुंच जाता है। इसका मतलब यह कि जहां बारिश होने वाली हो यह पक्षी पहले ही वहां पहुंच जाता है। उत्तराखंड के स्थानीय लोगों के मुताबिक ये सिर्फ आसमान में टकटकी लगाए रहता है. 
 
कैसा दिखाई देता है यह पक्षी : चातक का ऊपरी हिस्सा चमकीला काला, नीचे का हिस्सा सफेद, पूंछ के पंखों के किराने सफेद, आंख की पुतली भूरे या लाल भूरे रंग में, चोंच काले रंग की और पांव एवं पंजे गहरे रंग के होते हैं। यह पक्षी अपने अंडे दूसरे पक्षियों के घोंसले में देता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

धर्म संसार

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर करें ये 5 उपाय, सुख और समृद्धि में होगी बढ़ोतरी

Asha Dashami Vrat 2026: आशा दशमी का महत्व और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 जुलाई, 2026)

Guru Purnima 2026: इन 5 गुरुओं की पूजा से मिलेगा ज्ञान, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद

24 July Birthday: आपको 24 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख