dipawali
✕

Hindu marriage act: भारत के इस राज्य में हिंदू कर सकते हैं 2 शादी, दूसरे राज्य में नहीं

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 18 जून 2024 (15:00 IST)
Hindu Marriage Act : भारतीय संविधान में हिंदू एक्ट के अंतर्गत हिंदू तब तक दूसरी शादी नहीं कर सकता जब तक की उसकी पहली पत्नी का देहांत नहीं हो गया हो या उसने तलाक नहीं ले लिया हो। हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत भारत में दो शादियां करने का प्रावधान नहीं है। परंतु भारत के एक राज्य में यह कानून लागू नहीं होता है। वहां पर हिंदू दो विवाह कर सकता है।ALSO READ: हिंदू धर्म के अनुसार चुनिए अपनी नन्ही परी का नाम, जानें इसके अर्थ
 
हम भारत के ही राज्य गोवा एक ऐसा राज्य है जहां पर हिंदू मैरिज एक्ट 1955 लागू नहीं होता है। यहां पर आप दो शादियां कर सकते हैं और वह भी कानूनी मान्यता के साथ लेकिन इसके लिए जरूरी है आपका गोवा का नागरिक होना। दरअसल, गोवा में पुर्तगाल शासन के समय से ही यहां पर पुर्तगाल कॉमन सिविल कोड लागू है। 1867 में तब अन्य भारत में ब्रिटिश राज में भी सिविल कोड नहीं बनाया गया था। गोवा में उस समय 2 धर्म के लोग ईसाई और हिंदू ही ज्यादा रहते थे। ईसाई भी वे जो पहले हिंदू थे।
 
उस दौर में गोवा में हिंदुओं में एक से अधिक विवाह करने का प्रचलन था। फिर बाद में गोवा में यह कानून बनाया गया। इस कानून के तहत कुछ शर्तों के साथ सिर्फ गोवा में पैदा हुए लोगों को एक पत्नी के रहते दूसरी शादी करने की इजाजत देता है। ये कानून अब भी गोवा में उसी तरह लागू है।ALSO READ: Saat phere: हिंदू धर्म में सात फेरों का क्या है महत्व, 8 या 9 फेरे क्यों नहीं?
 
जब गोवा आजाद होकर भारतीय संघ में मिला तब नए राज्य में उसी पुर्तगाली सिविल कोड को वहां अपना लिया गया। ये कानून हिंदुओं को कुछ शर्तों के साथ बहुविवाह की अनुमति देता है। इसकी पहली शर्त के अनुसार 25 साल की उम्र तक यदि पत्नी से कोई संतान नहीं हो तो पति दूसरी शादी कर सकता है। वहीं दूसरी शर्त के अनुसार, 30 साल की उम्र तक भी यदि पत्नी पुत्र को जन्म नहीं दे पाती है तो भी पति दूसरी शादी कर सकता है।ALSO READ: World family day 2024: आज के दौर में परिवार का क्या है महत्व, जानें क्या कहता है हिंदू धर्म

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल-केतु-गुरु की युति से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत! जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

500 साल बाद सिंह राशि में बना मंगल-केतु-बृहस्पति का महासंयोग: क्या छिड़ेगा महायुद्ध या बनेगी शांति की राह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दिवाली के बाद क्यों मनाई जाती है लाभ पंचमी? जानें नए कारोबार की शुरुआत और बही-खाता पूजन का रहस्य

2027 में महाभूकंप की आशंका? 5 ग्रहणों के बीच सत्ता परिवर्तन के बड़े योग, जानें क्या होगा असर

सभी देखें

धर्म संसार

आंवला नवमी 2026: 18 नवंबर को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें किस समय पूजा करने से मिलेगा अक्षय पुण्य?

Numerology Horoscope: 9 से 15 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

12 नवंबर को मंगल का सिंह राशि में महागोचर: देश-दुनिया में मचेगी हलचल, जानें क्या होंगे 5 बड़े बदलाव?

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से शुरू होगा आस्था का महापर्व, जानें पहले दिन के जरूरी नियम और क्या न करें गलती

11 November Birthday: आपको 11 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख