हनुमानजी को गुड़ और चने ही क्यों चढ़ाए जाते हैं?

Webdunia
हनुमानजी को जो भी प्रसाद चढ़ाया जाता है उन सभी का अलग अलग महत्व और फल है। उन्हें इमरती, नारियल, बेसन के लड्डू, रोठ, हलुआ, पान का बीड़ा आदि। इसी के साथ उन्हें मुख्य तौर पर गुड़ और चने का प्रसाद जरूर अर्पित किया जाता है। आओ जानते हैं कि क्यों को उन्हें गुड़ और चने के प्रसाद चढ़ाया जाता है। 
 
गुड़ चने का प्रसाद : 
- हनुमानजी को गुड़ और चने का प्रसाद तो अक्सर चढ़ाया ही जाता है। यह मंगल का उपाय भी है। इससे मंगल दोष मिटता है।
 
- गुड़ को अर्पित करने से सूर्य के दोष भी दूर हो जाते हैं। 
 
- यदि आप कुछ भी चढ़ाने की क्षमता नहीं रखते या किसी और कारण से चढ़ा नहीं पाते हैं तो सिर्फ गुड़ और चना ही चढ़ाकर हनुमानजी को प्रसन्न कर सकते हैं।
 
- हर मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। हालांकि आजकल गुड़ की जगह चिरौंजी ज्यादा मिलती है लेकिन चने के साथ गुड़ का ही संयोग होता है।
 
- गुड़ और चना खाते रहने से खून की कमी भी दूर होती है और व्यक्ति में शारीरिक शक्ति पैदा होती है।
 
- गुड़ और चना न केवल आपको एनिमिया से बचाने का काम करते हैं, बल्कि आपके शरीर में आवश्यक उर्जा की पूर्ति भी करते हैं।
 
- शरीर में आयरन अवशोषि‍त होने पर उर्जा का संचार होता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस नहीं होती। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 2025 में अब कब बन रहे हैं युद्ध के योग?

8 वर्षों तक बृहस्पति करेंगे अतिचारी गोचर, क्या होगा इन आठ वर्षों में?

क्या ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन से हो चुकी है तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत, इस तारीख तक मिट जाएगा पाकिस्तान

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

राक्षसों के नाम पर रखे हैं भारत के इन शहरों के नाम, जानिए कौनसे हैं ये शहर

सभी देखें

धर्म संसार

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

अचला या अपरा एकादशी का व्रत रखने से क्या होता है?

Aaj Ka Rashifal: व्यापार, प्रेम, करियर और नौकरी का विशेष भविष्यफल, जानें 15 मई का दैनिक राशिफल

15 मई 2025 : आपका जन्मदिन

15 मई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख