Hanuman Chalisa

भाद्रपद भादो मास के 7 प्रमुख त्योहार

Webdunia
Bhadrapada maas ke tyohar : 12 अगस्त 2022 से भाद्र मास प्रारंभ हो गया है जो 10 सितंबर 2022 तक रहेगा। यूं तो इस माह कई व्रत और त्योहार रहते हैं परंतु उनमें से 5 त्योहार प्रमुख रहते हैं जिसकी देशभर में धूम रहती है। आओ जानते हैं कि कौनसे वे पर्व है। 
 
1. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : इसी महीने में अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने रोहिणी नक्षत्र और वृष लग्न में जन्म लिया था। पूरे देश में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रहती है। यह पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
 
2. हरतालिका तीज : श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तीज के दिन महिलाओं का खास व्रत और पर्व रहता है, जिसे हरतालिका दीज कहते हैं। इस दिन महिलाएं कड़ा व्रत रखकर रातभर जागती है और माता पार्वती एवं शिवजी की पूजा करती हैं। यह व्रत 30 अगस्त को रखा जाएगा।
3. गणेश उत्सव : इस दिन गणेश चतुर्थी रहेगा। इसी दिन गणेशजी का जन्म हुआ था। इस दिन घर घर में गणेश मूर्ति स्थापित कर पूजा करते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश प्रतिमा विसर्जन करते हैं। यह पर्व 31 अगस्त को रहेगा।
 
4. महालक्ष्मी व्रत : 3 सितंबर से संपूर्ण दक्षिण भारत में महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ होगा।
 
5. डोल ग्यारस : इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की डोल यानी पालकी निकाली जाती है। इसे जलझूलन एकादशी, परिवर्तनी एकादशी भी कहते हैं। यह पर्व 6 सितंबर को है।
 
6. ओणम : शुक्ल पक्ष के प्रदोष के दिन दक्षिण भारत में ओणम पर्व मनाया जाता है। यह पर्व 8 सितंबर को है।
 
7. अनंत चतुर्दशी : 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश मूर्ति विसर्जन होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Holika Dahan 2026: कर्ज से हैं परेशान, होली की रात्रि है समाधान, पढ़ें 2 चमत्कारिक उपाय

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

भारत में खाटू श्याम बाबा के 10 बड़े मंदिर, क्या आप जानते हैं 3 मूल मंदिर कहां है?

सभी देखें

धर्म संसार

02 March Birthday: आपको 2 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख