क्या होता है खुले बाल रखने वाली महिलाओं के साथ

Webdunia
बुधवार, 24 अगस्त 2022 (13:10 IST)
Women Open Hair: आजकल अधिकतर महिलाएं अपने बाल खुले रखने लगी। कई महिलाओं ने तो लंबे बालों को छोटा करके खुला रखना प्रारंभ कर दिया है। अब यह फैशन हो चला है। परंपरा से यह मान्यता है कि महिलाओं को अपने बाल खुले नहीं रखना चाहिए। आखिर क्यों ऐसा माना जाता है और क्या होगा बालों को खुला रखने से? आओ जानते हैं इस संबंध में मान्यता।
 
1. खुले बाल अमंगल का प्रतीक : प्राचीनकाल से ही यह धारणा व्याप्त है कि खुले बाल रखना अमंगल का प्रतीक है। भारत में कोई भी महिला खुले बाल नहीं रखती है। महिलाओं के लिए केश विन्यास अत्यंत आवश्यक है उलझे एवं बिखरे हुए बाल अमंगलकारी कहे गए हैं। कैकेई का कोपभवन में बिखरे बालों में रुदन करने से अयोध्या का अमंगल हो गया था। द्रोपदी ने अपने बालों को खुला रखा था जिसके चलते कौरव और पांडवों के कुल का नाश हो गया था।
 
2. आचरण और मन पर पड़ता गहरा प्रभाव : कहते हैं कि खुले बाल रखने से महिलाओं की सोच और आचरण भी स्वछंद होने लगते हैं। यही नियम पुरुषों पर भी लागू होता है। जो पुरुष बड़े-बड़े खुले और लहराते हुए बाल रख लेते हैं उनकी मानसिक स्थिति भी बदल जाती है। इंग्लैंड के डॉ. स्टैनले और अमेरिका के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गिलार्ड थॉमस ने पश्चिम देश की महिलाओं की बड़ी संख्या पर निरीक्षण के आधार पर लिखा कि केवल 4 प्रतिशत महिलाएं ही शारीरिक रूप से पत्नी या मां बनने के योग्य है शेष 96 प्रतिशत स्त्रियां बाल कटाने के कारण पुरुष भाव को ग्रहण कर लेने के कारण मां बनने के लिए अयोग्य होती हैं।
 
 
3. तंत्र क्रिया : समाज में ऐसी मान्यता प्रचलित हैं कि बालों के द्वारा बहुत-सी तन्त्र क्रियाएं होती हैं। इसलिए महिलाओं को बालों को अच्छे से बांधकर और ढक कर रखने की सलाह दी जाती रही है।
 
4. प्रेतबाधा का डर : समाज में यह भी मान्यता प्रचलित है कि कोई महिला खुले बाल करके निर्जन स्थान या अशुद्ध स्‍थान से गुजरती है तो उसके किसी अनजान शक्ति के वश में होने की संभावना बढ़ जाती है। खुले बाल रखने से अनजान शक्तियां आकर्षित होती हैं।
 
 
उल्लेखनीय है कि रामायण में बताया गया है कि जब देवी सीता का श्रीराम से विवाह होने वाला होता है, उस समय उनकी माता सुनयना ने उनके बाल बांधते हुए उनसे कहा था, 'विवाह उपरांत सदा अपने केश बांध कर रखना' क्योंकि सौभाग्यवती स्त्री के बालों को सम्मान की निशानी माना गया है। बंधे हुए लंबे बाल आभूषण सिंगार होने के साथ-साथ संस्कार व मर्यादा में रहना सिखाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shraddha Paksha 2024: पितृ पक्ष में यदि अनुचित जगह पर श्राद्ध कर्म किया तो उसका नहीं मिलेगा फल

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

Sukra Gochar : शुक्र का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएंगी सुख-सुविधाएं

Vastu Tips for Balcony: वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं आप अपनी बालकनी

सितंबर 2024 : यह महीना क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें Monthly Rashifal

सभी देखें

धर्म संसार

Vastu Tips: घर में किचन किस दिशा में होना चाहिए और किस दिशा में नहीं होना चाहिए?

Sarvapitri amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या की 10 अनसुनी बातों को जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे

Ketu Gochar : पापी ग्रह केतु के नक्षत्र में होगा गुरु का प्रवेश, 3 राशियों की चमकने वाली है किस्‍मत

20 सितंबर : श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन आज, जानें उनका जीवन और 25 बहुमूल्य कथन

Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर 2024, कैसा बीतेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

अगला लेख
More