biodatamaker
✕

लघुकथा : हिसाब

आरती चित्तौडा
मिस शालू के ऑफिस में आते ही सबकी निगाहें उन पर टिक गई। इठलाती, झूमती, कुछ बहकी सी, आंखों में अजीब-सा लालपन लिए सभी सहकर्मियों से हंसी-मजाक करने लगी। रिसेप्शन पर बैठे अखिल से तो कहा सुनी हो गई। 
 
सक्सेना जी और शर्मा जी के तजुर्बे ने पहचान लिया कि मिस शालू आज ड्रिंक करके ऑफिस आई है। तकरीबन दो-तीन घंटे यह सब चलता रहा। पर किसी ने भी कुछ नहीं कहा। केबिन में बैठा नितिन यह सब देख रहा था। शालू के सहकर्मी उसकी इस हरकत से बहुत नाराज थे, पर सब तमाशा बिन बने हुए थे। 
 
सभी को लग रहा था कि कहीं विरोध किया तो अपनी नौकरी नहीं चली जाए। शालू नितिन की कुछ खास थी। सक्सेना जी और शर्मा जी ने भांप लिया था कि मोहन की तरह इसकी भी छुट्टी होने वाली है। पिछले महीने चाय पिलाने वाला मोहन ड्रिंक करके आया था। साहब ने सेलेरी तो काटी ही नौकरी से भी निकाल दिया। पर यह क्या दूसरे दिन मिस शालू ऑफिस में अपनी सीट पर बैठी दिखी।
 
 
सबने चुप्पी साध ली, जैसे कल कुछ हुआ ही नहीं। साहब के इस निर्णय पर ऑफिस स्टाफ के मन में कई प्रश्न उठ रहे थे। थोड़ी देर में शालू को‌ साहब ने केबिन में बुलाया और लेटर थमाते हुए अकाउंट सेक्शन से हिसाब करने के लिए बोल दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख