Hanuman Chalisa

मार्मिक कहानी : जानवर है ना......

Webdunia
-डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी
 
वृद्धाश्रम के दरवाजे से बाहर निकलते ही उसे किसी कमी का अहसास हुआ, उसने दोनों हाथों से अपने चेहरे को टटोला और फिर पीछे पलटकर खोजी आंखों से वृद्धाश्रम के अंदर पड़ताल करने लगा। उसकी यह दशा देख उसकी पत्नी ने माथे पर लकीरें डालते हुए पूछा, 'क्या हुआ?'
 
उसने बुदबुदाते हुए उत्तर दिया, 'अंदर कुछ भूल गया…।'
 
पत्नी ने उसे समझाते हुए कहा, 'अब उन्हें भूल ही जाओ, उनकी देखभाल भी यहीं बेहतर होगी। हमने फीस देकर अपना फर्ज तो अदा कर ही दिया है, चलो…' कहते हुए उसकी पत्नी ने उसका हाथ पकड़कर उसे कार की तरफ खींचा।
 
उसने जबरन हाथ छुड़ाया और ठंडे लेकिन द्रुत स्वर में बोला, 'अरे! मोबाइल फोन अंदर भूल गया हूं।'
 
'ओह!' पत्नी के चेहरे के भाव बदल गए और उसने चिंतातुर होते हुए कहा, 'जल्दी से लेकर आ जाओ, कहीं इधर-उधर हो गया तो? मैं घंटी करती हूं, उससे जल्दी मिल जाएगा।'
 
वह दौड़ता हुआ अंदर चला गया। अंदर जाते ही वह चौंका, उसके पिता जिन्हें आज ही वृद्धाश्रम में दाखिल करवाया था, बाहर बगीचे में उनके ही घर के पालतू कुत्ते के साथ खेल रहे थे।
 
पिता ने उसे पलभर देखा और फिर कुत्ते की गर्दन को अपने हाथों से सहलाते हुए बोले, 'बहुत प्यार करता है मुझे, कार के पीछे भागता हुआ आ गया… जानवर है ना!'
 
डबडबाई आंखों से अपने पिता को भरपूर देखने का प्रयास करते हुए उसने थरथराते हुए स्वर में उत्तर दिया, 'जी पापा, जिसे जिनसे प्यार होता है… वे उनके पास भागते हुए पहुंच ही जाते हैं…।'
 
और उसी समय उसकी पत्नी द्वारा की हुई घंटी के स्वर से मोबाइल फोन बज उठा। वो बात और थी कि आवाज उसकी पेंट की जेब से ही आ रही थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख