Hanuman Chalisa

प्रेरक कहानी : आप कितना उड़ेंगे?

Webdunia
एक बार की बात है कि एक अदमी गुब्बारे बेचकर अपना घर चलाता था। वह अपने नगर के आस-पास जाकर गुब्बारे बेचता था। बच्चों को लुभाने के लिए वह तरह-तरह और कई रंगों के गुब्बारे रखता था। लाल, पीले, हरे, नीले। और जब कभी उसे लगता कि बिक्री कम हो रही है तो वह झट से एक गुब्बारा हवा में छोड़ देता। जिसे जब बच्चे उड़ता देखते तो तुरंत दौड़े-दौड़े गुब्बारे खरीदने के लिए उसके पास पहुंच जाते थे। 
 
इसी तरह एक दिन वह गुब्बारे बेच रहा था और बिक्री बढ़ाने के लिए बीच-बीच में गुब्बारे उड़ा रहा था। पास ही एक छोटा-सा बच्चा खड़ा था और वह ये सब बड़ी उत्सुकता के साथ देख रहा था। इस बार जैसे ही गुब्बारे वाले ने एक सफेद गुब्बारा उड़ाया, वह तुरंत उसके पास पहुंचा और मासूमियत से बोला कि अगर आप ये काला वाला गुब्बारा छोड़ेंगे तो क्या वो भी ऊपर जाएगा?
 
गुब्बारा वाले ने उसे देखा और उसके भोले से प्रश्न पर मुस्कुराया और बोला कि हां बिलकुल ऊपर जाएगा बच्चे! आगे उसे समझाते हुए बोला कि गुब्बारे का ऊपर जाना इस बात पर नहीं निर्भर करता है कि वो किस रंग का है बल्कि इस पर निर्भर करता है कि उसके अंदर क्या है?
 
इसी तरह हम इंसानों के लिए भी ये बात लागू होती है। कोई अपने जीवन में क्या उपलब्धियां पाएगा, कितना ऊंचा जाएगा, ये सब उसके बाहरी रंग-रूप पर निर्भर नहीं करता है, बल्कि इस बात पर निर्भर करता है कि आप अंदर से क्या सोचते हैं? हमारे मनोभाव ही हमारी ऊंचाई तय करते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

बाल कविता: अकड़म बकड़म

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अगला लेख