sundarkand

काव्य संसार : सोच कर लिखना कविता

सुशील कुमार शर्मा
सोच कर लिखना कविता,  
क्योंकि कविता शब्दों का जाल नहीं है। 
 




 
सोच कर लिखना कविता,  
क्योंकि कविता शब्दों का जाल नहीं है। 
न ही भावनाओं की उलझन है। 
कविता शब्दों के ऊन से बुनी जाने वाली स्वेटर भी नहीं है। 
कविता दिलों को चीर कर निकलने को आतुर आवेग है। 
कविता उनवान हैं उन चीखती सांसों का। 
जो देह से घुस कर हृदय को छलनी कर जाती हैं। 
कविता उन गिद्धों का चरित्र है। 
जो नोच लेते हैं शरीर की बोटी-बोटी। 
कविता सिर्फ सौंदर्य का बखान नहीं है। 
कविता उन आंखों की दरिंदगी है जो 
कपड़ों के नीचे भी देह को भेद देतीं हैं। 
कविता सिर्फ नदी की कल-कल बहती धार नहीं है। 
कविता उन आशंकित नदी के किनारों की व्यथा है। 
जो हर दिन लुट रहे हैं किसी औरत की तरह। 
कविता में घने हरे-भरे वन ही नहीं हैं। 
कविता चिंतातुर जंगल की व्यथा है। 
जहां हर पेड़ पर आरी के निशान हैं। 
कविता शब्दों के जाल से इतर। 
तुम्हारी मुस्कराहट की चांदनी है। 
कविता पेड़ से गिरते पत्तों का दर्द है। 
कविता झुलसती बस्तियों की पीड़ा है। 
कविता बहुमंजली इमारतों का बौनापन है। 
विदेश में बसे बेटे की आस लिए बूढी आंखे हैं। 
कविता दहेज में जली बेटी की देह है। 
कविता रोजगार के लिए भटकता पढ़ा-लिखा बेटा है।  
कविता देशद्रोह के जलते हुए नारों में हैं। 
कविता दलित शोषित के छीने अधिकारों में है। 
कविता सिर्फ शब्दों का पजलनामा नहीं है। 
कविता बेबस घरों में घुटती औरत की कराहों में है। 
इसलिए कहता हूं की सोच कर लिखना कविता 
क्योंकि कविता सिर्फ शब्दों का जाल नहीं है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख