जंगल में सरकार रहती है : नवीन रांगियाल की कविता

WD Feature Desk
गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 (12:30 IST)
जंगल में एक शेर रहता था
कुछ हिरण रहते थे
हाथी रहते थे
चिड़िया रहती थी
कौए रहते थे
कीड़े
पतंगे
फूल
पेड़ 
तितलियां 
कबूतर 
और परिंदे रहते थे
अब जंगल में दरिंदे रहते हैं
 
अब जंगल में
आदमी रहता है
जेसीबी रहती है
कुल्हाड़ियां रहती हैं
आरियां 
और आरियां लेकर खड़े अफसर रहते हैं
सरकारी विभाग और फ़ाइलें रहती हैं
 
जंगल में 
नदी 
झील
तालाब 
और पगडंडियां रहती थीं 
अब जंगल में पुल, सड़कें
मंत्री, संत्री, विधायक 
लाल बत्ती की गाड़ियां रहती हैं
 
जंगल में एक चांद 
एक सूरज रहता था
जंगल में सिर्फ जंगल रहता था
अब जंगल में शहर से चलने वाली सरकार रहती है।
 
(हैदराबाद यूनिवर्सिटी से सटी 400 एकड़ जमीन पर तेलंगाना सरकार बुलडोज़र चलाकर जंगलों को उजाड़ रही है। तथाकथित विकास के नाम पर पर्यावरण और हजारों वन्यजीवों के घरों में सरकारी घुसपैठ की जा रही, क्‍या जंगलों को उजाड़कर ही विकास किया जाएगा, यह विकास है या विनाश)

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

डायबिटीज के कितने टाइप होते हैं? कौन सा है सबसे खतरनाक?

फैटी लिवर से छुटकारा दिला सकता है स्ट्रॉबेरी का ये जादुई फल, जानिए कैसे?

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

कर्नल सोफिया, हिमांशी, और बहन-बेटियों पर बिगड़े बोल: कायरों की कुंठा का काला सच

याददाश्त और मेमोरी बढ़ाने वाले 8 न्यूट्रिशनिस्ट अप्रूव्ड ड्रिंक्स

अगला लेख