ramcharitmanas

अभिषेक कुमार अंबर की ग़ज़लें...

Webdunia
वो मुझे आसरा तो क्या देगा,
चलता देखेगा तो गिरा देगा।
 
क़र्ज़ तो तेरा वो चुका देगा,
लेकिन अहसान में दबा देगा।
 
हौसले होंगे जब बुलंद तेरे,
तब समंदर भी रास्ता देगा।
 
एक दिन तेरे जिस्म की रंगत,
वक़्त ढलता हुआ मिटा देगा।
 
हाथ पर हाथ रख के बैठा है,
खाने को क्या तुझे ख़ुदा देगा।
 
लाख गाली फ़क़ीर को दे लो,
इसके बदले भी वो दुआ देगा।
 
ख़्वाब कुछ कर गुज़रने का तेरा,
गहरी नींदों से भी जगा देगा।
 
क्या पता था कि जलते घर को मेरे,
मेरा अपना सगा हवा देगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

अगला लेख