biodatamaker

चुनिंदा शायरी: आंखों को 4 कर लेना

Webdunia
अभिषेक कुमार अम्बर
 
1. 
अपनी आंखों को चार कर लेना,
कितना मुश्किल है प्यार कर लेना।
एक दिन लौटकर मैं आऊंगा,
हो सके इंतजार कर लेना।
 
2.
फिर तेरी याद आ गई मुझको,
ख़्वाब कितने दिखा गई मुझको।
करके वादा सदा हंसाने का,
आज वो भी रुला गई मुझको।
 
3.
काश! दिल से उतर गए होते,
सब हदें पार कर गए होते।
सांसें लेना भी छोड़ देते हम,
आप अगर बोलकर गए होते।
 
4.
एक ख़्वाहिश है बस जमाने की,
तेरी आंखों में डूब जाने की।
साथ जब तुम निभा नहीं पाते,
क्या जरूरत थी दिल लगाने की।
 
5.
इस जहां से जब उजाले मिट गए,
दोषियों के दोष काले मिट गए।
क्यों जहां में बढ़ रही हैं नफ़रतें,
क्या मोहब्बत करने वाले मिट गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख