Hanuman Chalisa

कथनी और करनी

प्रज्ञा पाठक
-प्रज्ञा पाठक
वे ईश-पूजा के उपरांत करबद्ध प्रार्थना कर रहे थे-हे प्रभु! सम्पूर्ण विश्व शांति, स्वच्छता, कर्मशीलता, पवित्रता और कल्याण-भाव से संपन्न हो। पूजा के आसन से उठते ही उनकी कड़कती आवाज़ शांत घर को 'अशांत' कर गई- शालिनी! तुमसे इतना भी नहीं होता कि मेरे कपड़े आलमारी से निकाल कर बाहर रख दो। सुबह से किचन में घुसकर ना जाने क्या करती रहती हो? जवाब में पत्नी द्वारा उनके लिए नाश्ता बनाने की बात सुनकर वे और जोर से बरस पड़े- बस-बस चुप रहो। हर बात का जवाब तुम्हारी ज़बान पर तैयार ही धरा रहता है।
 
घर से कार्यालय तक के मार्ग पर पाऊच की पीक और सिगरेट के धुएँ से 'अस्वच्छता' के बीज बोते गए। वहां जाकर बॉस पर उपहार का अस्त्र चलाकर 'कर्म' से मुक्ति पाई और दो वयस्क बच्चों के पिता होने को विस्मृत कर युवा स्टेनो से 'स्वीट सिक्सटीन' वाली बातें करते हुए अपनी 'पवित्र सोच' का खासा परिचय भी दिया। विगत तीन वर्षों से अपनी पेंशन स्वीकृत कराने हेतु प्रयासरत बुज़ुर्ग शर्मा जी को देखते ही उनसे रिश्वत की बंधी रकम लेकर उनकी फ़ाइल आगे बढ़ाने का हवाई वायदा कर 'अकल्याण' पर भी मोहर लगा दी। इस सबके बावजूद अगली प्रातः उनके मुख पर वही प्रार्थना थी, किन्तु अब ईश्वर उनके मुख और मन का अंतर समझ चुका था। इसलिए वह बाहर से ही नहीं, भीतर से भी पाषाणवत् बना रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख